Smartphone Under 10000: पोको ने आखिरकार C65 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है जो शानदार लुक और जबरदस्त फीचर्स से लैस है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन को आप 10,000 रुपये से कम कीमत में अपना बना सकते हैं। POCO का ये नया फोन मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट से लैस है। डिवाइस वॉटर ड्रॉप डिजाइन के साथ 6.74-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। हालांकि अगर आप पोको के साथ नहीं जाना चाहते तो LAVA Blaze 2 भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस डिवाइस में भी कई धांसू फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इससे पहले जानते हैं पोको C65 के फीचर्स और कीमत…
पोको C65 की भारत में कीमत
POCO C65 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। POCO का ये फोन 18 दिसंबर, 2023 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। आप इसे दो कलर ऑप्शन ब्लू और मैट ब्लैक में खरीद सकते हैं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
POCO C65 के फीचर्स
POCO C65 स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। साथ ही, आप फोन को साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर का यूज करके अनलॉक कर सकते हैं। फोन में बिना किसी नॉच के 6.74-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट का यूज किया गया है।
कैमरा कि बात करें तो फोन में 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा और क्लोज-अप के लिए 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। रियर कैमरा में वाइड अपर्चर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा बहुत से फिल्टर, नाइट मोड और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस है। POCO C65 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
LAVA Blaze 2 भी एक बेस्ट ऑप्शन!
LAVA Blaze 2 भी 8,881 रुपये में एक बेस्ट ऑप्शन है। फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6 GB RAM और 128 GB ROM मिलती है। हालांकि कैमरा के मामले में ये फोन उतना अच्छा नहीं है क्योंकि इसमें सिर्फ 13MP का रियर कैमरा मिलता है। लावा ब्लेज 2 में 5000 mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है लेकिन अगर इस फोन को POCO C65 के साथ Compare करें तो ये काफी पीछे है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
17 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines