Smartphone under 10000: मार्केट में हर सेगमेंट में स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। बात करें भारतीय बाजार की तो यहां पर 10 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रेंज में आने वाले फोनों को अधिक पसंद किया जाता है। ये देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भी फोन को इन कीमत के सेगमेंट के साथ बाजार में उतार रही है।
अगर आप 10 हजार रुपये या उससे कम में आने वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो मार्केट में इस कीमत के भी ढेरों फोन उपलब्ध हैं। इनमें से हम आपके लिए 5 बेस्ट फोन (Top 5 Mobile Phone under 10000) लेकर आए हैं। आइए 10 हजार रुपये से कम में आने वाले फोन के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – E-Sim Card को लेकर क्या आपके भी कई सवाल? जानें क्या है और कैसे होता है इस्तेमाल
POCO C51 Smartphone
पोको सी51 स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम में मिलता है। इसका 64 जीबी वेरिएंट 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें पीछे का कैमरा 8MP और 5MP का फ्रंट कैमरा है। हेलियो G36 प्रोसेसर के साथ आने वाला ये फोन 5000 एमएएच बैटरी के साथ है।
Lava Blaze 2 Smartphone
लावा ब्लेज 2 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत भी 10 हजार रुपये से कम है। 18 अप्रैल से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप इसे 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसमें 6.5-इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है इसमें बिल्ट इन 18W फास्ट चार्जर और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर है। हाई AnTuTu बेंचमार्क स्कोर के साथ Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ आता है।
Infinix HOT 30i Smartphone
इनफिनिक्स हॉट 30आई स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 50MP + AI लेंस बैक कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये का है। फोन में G37 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी है।
और पढ़िए – Smartphone under 10000: बजट है कम? तो 10 हजार रुपये से कम में ये फोन रहेंगे बेस्ट! देखें लिस्ट
Motorola G13 Smartphone
मोटोरोला जी13 का 4 जीबी रैम + 128 जीबी रोम 9,999 रुपये में मिलता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में हेलियो G85 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी है।
Redmi 10 Smartphone
रेडमी 10 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी रोम 9,999 रुपये में मिलता है। इसमें 6.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में हेक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 6000 एमएएच लिथियम पॉलिमर बैटरी है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines