Smartphone under 10K: स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील्स, 10000 से कम में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone under 10K: क्या आपका बजट 10 हजार या उससे कम है? या फिर आप एक अच्छा और सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए हमारे पास एक शानदार डील है जिसका फायदा उठाकर आप किफायती स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale 2023) के दौरान स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल में रेडमी और पोको का फोन भी शामिल है जो 10 हजार रुपये से कम कीमत (Smartphone under 10K) में खरीदा जा सकता है। अगर आप रेडमी या पोको का कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ये डील आपके लिए काम की हो सकती है। आइए 10 हजार से कम में मिल रहे रेडमी और पोको की डील्स के बारे में बताते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान रेडमी 10 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर फोन की कीमत पर 40 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस फोन को 14,999 रुपये की जगह 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर छूट देने के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। खासियत की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC, 50MP का डुअल-रियर कैमरा भी दिया गया है।
पोको एम4 प्रो को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर ये 38 प्रतिशत छूट के बाद 10,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, फोन की कीमत पर छूट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें AMOLED बड़ा 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 64MP का ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप भी है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की तरह अमेजन पर भी ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale 2023) चल रही है। दोनों ही सेल 20 जनवरी तक रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: