Smartphone Hidden Features: जब से मार्केट में स्मार्टफोन आये हैं तब से हमारा लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल गया है। स्मार्टफोन के बिना आज कोई भी काम करना मुश्किल लगने लगा है। फोन के जरिए हमारे डेली रूटीन के काम आज कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं। किसी को ऑनलाइन पेमेंट करनी हो या मूवी देखने और शॉपिंग तक स्मार्टफोन सभी काम एक क्लिक पर कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिनका यूज करके आप फोन को और भी जबरदस्त तरीके से यूज कर सकते हैं। इसका यूज करके आपका स्मार्टफोन यूज करने का मजा दोगुना हो जाएगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें Try करने के लिए आपको कुछ भी एक्स्ट्रा डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। इन्हें सेट करने के लिए आपको बस कुछ मिनटों का समय निकालना होगा। हम जिन ट्रिक्स के बारे में बात कर रहे हैं वे ऑलमोस्ट सभी एंड्रॉयड फोन में मौजूद हैं। हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स के लिए आपका एंड्रॉइड फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन पर होना जरूरी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से भी जानें बेस्ट 6 Secret Android Hacks & Tricks
Split Screen Feature
आपने कभी न कभी तो Split Screen Feature का नाम सुना ही होगा। ये वही फीचर के जिसके जरिये आप एक बार में दो एप्स को एक साथ यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा ऐप इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। इसे यूज करने के लिए आपको आपने रीसेंट ऐप में जाकर उस ऐप को होल्ड करना होगा जिसे आप Split Screen में यूज करना चाहते हैं।
फोकस मोड करें सेट
क्या आपको भी ऑफिस के दौरान या गेम खेलते समय आने वाले फालतू नोटिफिकेशन पसंद नहीं है? तो इससे बचने के लिए आप अपने फोन में फोकस मोड भी सेट कर सकते हैं। यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से सभी ऐप्स को परमिशन दे सकते हैं। सेटिंग्स में डिजिटल वेलबीइंग ऐप के अंदर ये उपलब्ध है, आप काम करते समय अपने परेशान करने वाले ऐप्स को म्यूट करने के लिए फोकस मोड का यूज कर सकते हैं।
इस वीडियो से भी जानें 10 Hidden Android Settings
स्मार्ट डिवाइस पर करें कास्ट
अगर आपके घर में एंड्रॉइड टीवी और वाई-फाई नेटवर्क है, तो आप कास्ट बटन के जरिये से अपने यूट्यूब और फेसबुक वीडियो शेयर कर सकते हैं। वहीं यदि आप Google Assistant स्मार्ट स्पीकर का यूज करते हैं, तो आप सीधे अपने फोन से ऑडियो स्ट्रीम भी कर सकते हैं।
Nearby शेयरिंग का करें यूज
एंड्रॉइड 11 के साथ, Google ने AirDrop के समान एक फीचर पेश किया था। जो दोनों फोन पर फाइल शेयरिंग को काफी आसान बना देता है। नियरबाई शेयरिंग ऑन होने से, आप बड़ी फ़ाइलों और डेटा को तुरंत शेयर कर सकते हैं। Nearby शेयरिंग केवल एंड्रॉइड 11 या उससे ऊपर के डिवाइस पर काम करता है और आप इसे क्विक सेटिंग्स से ऑन कर सकते हैं। फिर गैलरी या फाइल ऐप से फाइलों को सेलेक्ट करें, और शेयर पेज पर “नियरबाय शेयर” ऑप्शन पर टैप करें।
बेडटाइम मोड का करें यूज
जब आप सो रहे होते हैं तो नोटिफिकेशन की एक घंटी भी कर बार नींद खराब कर देती है। इससे बचने के लिए आपको बेडटाइम मोड का एक बार जरूर यूज करना चाहिए। यह आपको अपने फोन को स्टैंडबाय पर रखने की सुविधा देता है लेकिन सभी ऐप्स और सर्विस को म्यूट कर देता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines