Smartphone Tips and Tricks: आज के समय में सभी स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर (Fingerprint Sensor) और फेस लॉक (Face Lock) के साथ हैं। इस सिक्योरिटी फीचर का यूजर लगभग सभी यूजर्स करते हैं जिनमें काफी लोग फिंगरप्रिंट सेंसर लॉक (Fingerprint Sensor Lock) का इस्तेमाल करते हैं। फिंगरप्रिंट लॉक (Fingerprint Lock) से यूजर्स अपने फोन लॉक रखने में कामयाब तो रहते हैं लेकिन सोते वक्त उनकी उंगली से कोई भी फोन को अनलॉक कर सकता है।
अगर आपको भी कुछ इस तरह का डर रहता है कि आपके सोने का फायदा उठाकर फोन को अनलॉक किया जा सकता है तो इससे बचने के लिए आप लॉकडाउन मोड का यूज कर सकते हैं। सिक्योरिटी के मामले में दूसरे नंबर पर आने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने फोन में लॉकडाउन मोड देती है जिसे ऑन कर आपकी मर्जी के बिना फोन अनलॉक नहीं हो सकेगा। आइए आपको लॉकडाउन मोड के बारे में बताने के साथ इसे ऑन करने का आसान तरीका बताते हैं।
फोन में लॉकडाउन मोड क्या है?
फोन में सिक्योरिटी के मामले में लॉकडाउन मोड एक बेस्ट फीचर है। मौजूदा सभी स्मार्टफोनों में फिंगरप्रिंट लॉक है, जिसके चलते सोते समय आपकी फिंगर का इस्तेमाल कर कोई भी फोन को अनलॉक कर सकता है। वहीं, लॉकडाउन मोड से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इस मोड का काम फोन में बायोमेट्रिक और वॉयस रिकॉग्निशन के जरिए फोन को अनलॉक करने से रोकना है। इसका मतलब ये कि अगर आप सो भी रहे हैं तो कोई आपकी फिंगर का यूज फोन अनलॉक नहीं कर सकता है।
सैमसंग फोन में ऐसे ऑन होगा लॉकडाउन मोड
- अपने सैमसंग फोन की सेटिंग को ओपन करें।
- आप चाहें तो लॉक स्क्रीन पर भी टैप कर सकते हैं।
- इसके बाद Secure lock settings के ऑप्शन पर जाएं।
- यहां फोन का पिन या पासवर्ड एंटर करें।
- इसके बाद Lockdown ऑप्शन पर टैप करें।
- लॉकडाउन विकल्प को चुनने के बाद लॉकडाउन मोड एक्टिवेट हो जाएगा।
- इस मॉड को ऑन करने के लिए पॉवर बटन का यूज कर सकते हैं।
- थोड़ी देर के लिए पॉवर बटन को दबाकर रखने पर लॉकडाउन मोड ऑन हो जाएगा।
- इसके बाद फोन की स्क्रीन पर लॉकडाउन मोड शो हो जाएगा।
- इसके बाद आपको फोन सिर्फ पिन और पासवर्ड से ही ओपन होगा
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
42 mins agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines