Smartphone Hanging Problem Fix Tricks: आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में फोन सभी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के बाद जरुरत की चीज हो गया है। एक बार को दिन में हम खाए बिना तो रह सकते हैं पर बिना फोन के एक मिनट भी ना रह पाएंगे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हजारों बार हम फोन को छूते हैं। अलार्म से शुरुआत होती है और रात में अलार्म तक बात जाती है। इसलिए हम सभी अपने स्मार्टफोन (Smartphone Tips) का ध्यान किसी इंसान के जैसे रखते हैं। ऐसे में मिनटों का काम घंटों में होता है। आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे जिसके जरिए आप अपने फोन को हेल्दी रख सकते हैं, जिससे फटाफट से आपके सभी काम हो सकते हैं।
1. कैशे को करते रहें क्लीयर
स्मार्टफोन में एक मेमोरी होती है, जिसमें वो सभी काम रिकॉर्ड होते रहते हैं जिन्हें हम दिनभर में करते हैं। हालांकि ये रिकॉर्ड हमारे किसी काम के नहीं होते हैं। पर इससे नुकसान ये होता है कि फोन की मेमोरी को फुल करता रहता है। जिससे हमारा स्मार्टफोन हैंग होना शुरु कर देता है। इसलिए समय-समय पर अपने फोन की कैशे को क्लियर करते रहना चाहिए।
2. बैट्री का रखें ध्यान
देखा गया है कि हम भारतीय अपने फोन की बैट्री को लगातार चार्ज करते रहते हैं। जिससे कहीं ना कहीं बैट्री के हेल्थ पर गलत असर पड़ता है। अगर बैट्री ठीक नहीं होगी तो कहीं ना कहीं फोन ठीक तरह से नहीं चल पाएगा। इसलिए अपने फोन के लिए बैट्री का ध्यान रखना होगा।
3. फालतू के फोटो को क्लीयर करते रहें
हम लोग फोटो लेकर रख लेते हैं, भले ही वो हमारे किसी काम के हों या ना हों। इससे फोन की इंटर्नल मेमोरी फुल होती जाती है। इसलिए समय-समय पर हमें अपने फोन के अंदर के यूज़ लेस डेटा को डिलीट करते रहना चाहिए।
4. समय-समय पर करते रहें अपडेट
अपने फोन को अगर ज्यादा दिन तक अपडेट नहीं करते हैं तो फोन के अंदर बग ठीक नहीं हो पाते हैं। क्योंकि कंपनी सॉफ्टवेयर के लिए समय से अपडेट निकालती रहती है। जिससे फोन आराम से काम करता है। इसलिए समय से फोन को अपडेट करते रहना चाहिए। हालांकि एक बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा अपडेट भी नहीं करना चाहिए। जिससे मेमोरी ठीक तरह से काम करती है।
5. दिन में फोन को करें रिस्टार्ट
अपने फोन को दिन में एक बार रिस्टार्ट कर लेना चाहिए। जिससे फोन में मौजूद टेम्परेरी फाइल्स डिलीट हो जाती हैं। फायदा ये होता है कि फोन की स्पीड बढ़ जाती है। इसके लिए आपको कहीं सैटिंग में जानें की जरुरत नहीं है। बैठे-बैठे ही फोन की स्पीड बूस्ट अप कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines