Smartphone Battery Saving Tips: जल्दी खत्म नहीं होगी फोन की बैटरी, जानें ये 3 काम की टिप्स

Smartphone Battery Saving Tips: आप भी बार-बार फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने पर परेशान हो जाते हैं? अगर हां, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम को 3 काम की टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Smartphone Battery Saving Tips | Smartphone Tips | Smartphone | Battery Saving Tips | Smartphone Battery Saving Mode

Smartphone Tips: इन 3 टिप्स से नहीं खत्म होगी फोन की बैटरी

Smartphone Battery Saving Tips: स्मार्टफोन जरूरी होने के साथ जरूरत बन चुका है। इसलिए लेटेस्ट अपडेट फीचर्स के साथ वाले फोन को इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी समझते हैं। यहां तक कि उन फोन को अपनाना पसंद करते हैं जो लंबे समय तक बैटरी के साथ चलने वाले होते हैं। 100 प्रतिशत तक चार्ज होने के बाद भी अगर फोन की बैटरी जल्दी डाउन हो जाती है या बार-बार बिना इस्तेमाल के भी बैटरी खत्म हो रही है तो चिंता न करें। फोन को फुल चार्ज रखने के लिए पावर बैंक भी साथ नहीं रखना पड़ेगा और ना ही जल्दी से फोन की बैटरी खत्म होगी, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।

नहीं होगी फोन की बैटरी जल्दी खत्म

स्मार्टफोन टिप्स को अपनाकर बार-बार फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। फोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको जल्दी बैटरी न खत्म होने की टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

बिना वजह के ऐप्स का चलना

बिना इस्तेमाल के भी फोन की बैटरी गायब हो जाती है? सोचते हैं कि आखिरी बैटरी खत्म कैसे हो रही है? तो बता दें कि इसका एक मुख्य कारण फोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स हैं। दरअसल, आप इससे अनजान हो सकते हैं लेकिन बिना आपके फोन यूज किए भी बैटरी खत्म होने की वजह बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स हैं। इसलिए जरूरी है कि अनवांटेड ऐप्स को बंद कर दें। बिना वजह के ऐप्स जो चल रहे हैं उन्हें हटा दीजिए।

ऑटो ब्राइटनेस का करें इस्तेमाल

स्मार्टफोन यूजर्स स्क्रीन ब्राइटनेस को अपने हिसाब से एडजस्ट करके रखते हैं, जो कि सही नहीं है। यूजर्स को ऑटो ब्राइटनेस का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बैटरी सेव रहती है। दरअसल, अधिक स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ फोन की बैटरी की खपत भी ज्यादा होती है। बेहतर है कि स्मार्टफोन को ऑटो ब्राइटनेस मोड पर रखें जिससे फोन जरूरत अनुसार ब्राइटनेस सेट कर लेगा और बैटरी भी जल्दी खत्म नहीं हो सकेगी।

वाइब्रेशन मोड को करें ऑफ

अगर आपका फोन वाइब्रेशन मोड पर रहता है तो इसे हटा दीजिए। बेहतर है कि साइलेंट मोड पर कर लीजिए या रिंग ऑन रखें। दरअसल, वाइब्रेशन मोड पर फोन होता है तो बैटरी ज्यादा यूज होती है और बिना आपके फोन यूज किए भी फोन की चार्जिंग कम हो जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ