Smartphone Tips for Increasing Internet Speed: आज के समय में स्मार्टफोन एक जरूरत बन चुका है और ये ही वजह है कि हर किसी के हाथ में फोन देखने को मिलता है। स्मार्टफोन पर एक क्लिक के साथ दुनियाभर की जानकारी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी होता है। 3G, 4G या 5G सपोर्ट वाले फोन भी मार्केट में उपलब्ध हैं जो यूजर्स के लिए डेटा कनेक्शन का मजा दोगना कर सकते हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य ऑनलाइन ऐप का यूज करने के लिए एक अच्छे नेटवर्क सपोर्ट वाला फोन और रिचार्ज का होना जरूरी है लेकिन परेशानी का सामना तो तब करना पड़ जाता है जब फोन में इंटरनेट स्लो हो या कहें कि सही से चले ही नहीं।
अगर आपके फोन का डेटा भी जल्दी खत्म हो जाता है या इंटरनेट की स्पीड बहुत स्लो हो जाती है तो परेशान होने की बजाए आप फोन की कुछ ट्रिक्स को अपना सकते हैं। आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।
सबसे पहले चेक करें डेटा 4जी है या 5जी?
आजकल हर कोई चीजों को जल्दबाजी में हासिल करना चाहता है। यहां तक कि इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर भी ऐसी ही सोच होती है और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं जिसके लिए फोन से लेकर रिचार्ज प्लान भी 5जी डेटा के साथ लेना चाहते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 5जी डेटा मोड पर इंटरनेट की स्पीड तो बढ़ती है लेकिन डेटा जल्दी खत्म हो सकता है। इसलिए अगर जरूत न हो तो इसे फोन की सेटिंग्स में जानकर ऑटोमैटिक मोड या 4जी मोड में कर दीजिए। इससे होगा ये कि फोन का इंटरनेट एक सही स्पीड में चलेगा और डेटा भी जल्दी खत्म नहीं हो सकेगा।
डेटा सेवर मोड करें ऑन
डेटा की बचत करने के लिए फोन में एक सबसे अच्छा ऑप्शन डेटा सेवर मोड है। इसको ऑन करके आप बिना जरूरत के इस्तेमाल हो रहे डेटा को सेव कर सकते हैं। डेटा मोड ऑन होने से गैर-जरूरी बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स या एक्टिविटी को रोका जा सकता है।
ऑटो-अपडेट सेटिंग ऑफ
फोन की सेटिंग्स में ऐप्स के ऑटो अपडेट के ऑप्शन को बंद कर दें। इस फीचर के ऑन होने पर बिना आपकी मर्जी के ऐप्स खुद अपडेट हो जाते हैं और इसके लिए फोन का डेटा यूज कर लेते हैं। ऐसे में इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए ऐप्स को अपडेट करने के लिए ऑटो-अपडेट को ऑफ करें और जब जरूरत हो तब वाईफाई की मदद से फोन या ऐप्स अपडेट कर लें।
ये भी पढ़ें- Smartphone Battery Life: 90% लोग करते हैं फोन चार्जिंग की ये 3 गलतियां, बैटरी लाइफ पर पड़ता है बुरा असर!
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines