Smartphone Tips and Tricks: जरूरत और जरूरी हो चुके स्मार्टफोन का आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है। ज्यादातर हाथों में आपको फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन ही नजर आएगा। कुछ तो ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए फोन को 24 घंटे साथ रखना जरूरी होता है। यहां तक कि वो अपने फोन को चार्जिंग करने के लिए छोड़कर फोन से दूर नहीं हो पाते हैं। हालांकि, हद से ज्यादा फोन का यूज करना सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नुकसानदायक नहीं है बल्कि फोन की बैटरी हेल्थ और प्रोसेसर के लिए भी सही नहीं होता है।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो इसके ब्लास्ट (Smartphone Blast) होने का खतरा नहीं रहता है और न ही फोन के खराब होने का डर सताता है। कई मामले गर्मियों में सामने आते हैं जब फोन में अधिक गर्माहट यानी ओवरहीटिंग (Phone Overheating in Summer) के कारण फोन ब्लास्ट हो जाता है। हालांकि, कई मामलों में फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस खराब होने की वजह भी ओवरहीटिंग होती है। इसलिए आज हम आपके लिए 7 ऐसे टिप्स लेकर आए
1. धूप के संपर्क से दूर
अक्सर गर्मियों में तेज धूप में अपना फोन लेकर निकलते हैं और उसे अपने पॉकेट या हाथ में रख लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि फोन पर सीधी धूप पड़ती है और इसका हम इस्तेमाल भी कर रहे होते हैं तो इससे फोन ओवरहीट हो जाता है। इसलिए कोई करें कि आपके फोन पर सीधी धूप न पड़े। आप अपने बैग में फोन को रख सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि फोन का यूज आपको तेज धूप में नहीं करना है, वरना हीटिंग के कारण वो ब्लास्ट भी हो सकता है।
2. बैकग्राउंड ऐप्स को जरूर करें बंद
क्या आपको जानकारी है कि आपके इस्तेमाल न करने पर भी फोन चल रहा होता है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि फोन के बैकग्राउंड में कई ऐप्स चलते रहते हैं जो फोन का यूज न करने पर भी बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं। इसलिए जब आप फोन यूज नहीं करने वाले हैं तो सबसे पहले उन सभी ऐप्स को बंद करें जिन्हें आप अपने ओपन किया था। ऐसा नहीं करेंगे तो फोन की बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर असर पड़ेगा। इससे परफॉर्मेंस पर भी प्रभाव पड़ता है।
3. सॉफ्टवेयर करें अपडेट
फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। फोन में सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने से आपका फोन हीटिंग की समस्या से दूर रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन निर्माता कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर की मदद फोन को ठंडा रखने का काम किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Jio के Free OTT वाले 3 रिचार्ज प्लान
4. कवर का यूज
वैसे तो ओवरहीटिंग एक वजह कवर का इस्तेमाल करना भी है। खासतौर पर गर्मियों में आप किस तरह का फोन कवर यूज कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। काले रंग के कवर का इस्तेमाल करने से आपको दूर रहना चाहिए क्योंकि गर्मी में ऐसे कवर से फोन ज्यादा हिट होता है। पतले और हल्के रंग का फोन कवर का ही इस्तेमाल करें।
5. चार्जिंग करते समय रखें ध्यान
फोन को चार्ज करते समय भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको फोन का यूज नहीं करना है। चार्ज पर फोन लगाकर यूज करने से बैटरी पर असर पड़ता है और ये गर्म हो सकता है।
6. एयरप्लेन मोड का करें यूज
आप एयरप्लेन मोड को उस वक्त ऑन कर सकते हैं जब आप फोन का यूज न कर रहे हों। ऐसे में रेडियो सिग्नल बंद हो जाएंगे और फोन में हीटिंग की समस्या भी नहीं हो सकेगी।
7. ज्यादा गेम खेलने से बचें
फोन का हद से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप सोशल मीडिया या गेमिंग ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो फोन ओवरहीट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 5 तरह के होते हैं AC, जानें कौन सा खरीदना रहेगा बेस्ट?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines