Smartphone Tips and Tricks: क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि फोन कॉल करने के दौरान या करने से पहले ही आपके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया। इसके अलावा आप कॉलिंग के दौरान बोले जा रहे हैं लेकिन आपकी अवाज सामने वाले तक पहुंच ही नहीं पा रही है, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? जाहिर है आप कॉल कट करके फिर से मिलाते होंगे या फिर परेशान होकर सिर्फ और सिर्फ नेटवर्क आने का इंतजार करना ही एकमात्र आपके लिए उपाय होता होगा? अगर ऐसा है तो आपको नेटवर्क जाने पर अपने सिर में दर्द नहीं करना है बल्कि स्मार्टली वर्क करना है। सरल भाषा में कहें तो फोन के नेटवर्क जाने से परेशान होने की बजाए उसे कुछ ट्रिक्स की मदद से सही किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे गायब नेटवर्क को वापस लाया जा सकता है?
Airplane Mode Turn on and off
फोन से नेटवर्क गायब हो जाने पर आपको परेशान होने की जगह कुछ ट्रिक्स को अपना लेना चाहिए। अगर आपके फोन से नेटवर्क चला गया है तो उसे लाने का एक तरीका एरोप्लेन मोड को ऑन और ऑफ करना है। इसके लिए आप फोन के क्विक ऑप्शन्स में से एरोप्लेन मोड पर जा सकते हैं या फिर फोन की सेटिंग में जाकर कनेक्शन एंड शेयरिंग में जाकर एरोप्लेन मोड को ऑन करके कुछ सेकण्ड बाद इसे ऑफ कर लें।
खराब नेटवर्क को चुटकी में करें सही
फोन का नेटवर्क जाने पर आप मैनुअली सर्च करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए अपने फोन की सेटिंग में जाएं यहां पर मोबाइल नेटवर्क के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद नेटवर्क को सर्च करें। इस तरह से मोबाइल फोन का नेटवर्क बेहतर हो सकेगा।
फोन को रीस्टार्ट करें
फोन से अगर नेटवर्क गायब हो जाए तो ऐसे में कई इसको रीस्टार्ट करने की ट्रिक भी काम आ जाती है। अगर आपके फोन से भी नेटवर्क चला गया है या सही तरह से आ नहीं रहा है तो आप नेटवर्क को बेहतर करने के लिए आप फोन को रीस्टार्ट कर सकते हैं।
नेटवर्क की सेटिंग करें चेंज
कई बार नेटवर्क का सही टॉवर ना मिल पाना इसके सही नेटवर्क का चयन भी हो सकता है। अक्सर फोन में 4जी टॉवर ऑन नहीं मिलता है जिसे दूसरे जी में बदलकर ठीक किया जा सकता है। अगर आपके फोन में 5जी या 4जी पर नेटवर्क स्विच होने के बाद भी नहीं चल रहा है तो आप नेटवर्क की सेटिंग में जाकर इसे 2G या 3G पर बदल सकते हैं।
फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें
आप भी अगर फोन में नेटवर्क न आने की समस्या आने से परेशान हैं तो ऐसे होने के पीछे की वजह कई बार फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट न होना होता है। अगर आपको लगता है कि इस तरह की समस्या काफी आ रही है तो आप एक बार सेटिंग में जाकर अपने नेटवर्क को सही करने के लिए आप सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines