Smartphone Tips and Tricks: आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट फोन का इस्तेमाल हमारे लिए कहीं ना कहीं जरूरी हो गया है। खुद को एंटरटेन करने के लिए भी हम स्मार्टफोन का यूज करते हैं।
दिनभर फोन का हद से ज्यादा इस्तेमाल करना फोन की बैटरी पर बुरा असर करती है। इसके अलावा कुछ गलतियों के करने से फोन की लाइफ (Smartphone Life Increase Tips) कम होने लगती है। ये ही कारण है कि आपका नया स्मार्टफोन शुरुआत में ही पुराना लुक और पुराने फोन की तरह दिक्कतें शुरू कर देता है। अगर आप नहीं चाहते कि फोन जल्दी खराब हो जाए तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए इसके बारे में (Smartphone Tips and Tricks in Hindi) आपको बताते हैं।
सेफ्टी का रखें ख्याल
फोन का इस्तेमाल सेफ्टी का ध्यान रखते हुए करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपके नए फोन का पुराना बना सकती है। इसलिए अपने फोन के डिस्प्ले पर टेम्पर्ड और कवर जरूर लगाएं। कैमरे लेंस की सेफ्टी के लिए भी उस पर ग्लास जरूर लगवा लें। इससे फोन को टूटने से बचाया जा सकता है।
ओवर चार्ज
फोन को कभी रात के समय सोते हुए चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में आपका स्मार्टफोन हद से ज्यादा चार्ज हो सकता है, जिसका असर आपके फोन की बैटरी पर पड़ता है। ऐसे में फोन जल्दी खराब हो सकता है। ध्यान रखें कि 100 प्रतिशत से कम पर ही फोन को चार्जिंग से हटा दें।
फास्ट चार्जर का न करें ये इस्तेमाल
फास्ट चार्जिंग के चक्कर में अपने स्मार्टफोन के ओरिजिनल चार्जर का यूज करना बंद ना करें। फास्ट चार्जर से फोन चार्ज करने पर बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और फिर फोन में समस्याएं आनी शुरू हो जाती है। इसलिए हमेशा अपने फोन को ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
3 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
5 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
7 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines