Smartphone Tips and Tricks: क्या आपके फोन का इंटरनेट भी स्लो चल रहा है? कई तरह की ट्रिक्स को अपना चुके हैं, लेकिन फिर भी इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने का नाम नहीं ले रही है? तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? फोन बदलना क्या सही रहेगा? या टेलीकॉम ऑपरेटर्स कंपनी को बदलना सही रहेगा? हालांकि, अगर आपके पास 5जी फोन है और एयरटेल या जियो जैसी दिग्गज कंपनी का कनेक्शन है लेकिन फिर भी इंटरनेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आइए आपको एक ऐसी ट्रिक (Smartphone Tips) के बारे में बताते हैं जिससे आपके फोन के इंटरनेट की स्पीड बढ़ सकती है।
5G नेटवर्क होने के बाद भी नहीं चल रहा इंटरनेट?
भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनी अपने यूजर्स को 5जी सर्विस उपलब्ध करवाती हैं। 3जी और 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क काफी तेज बताया जाता है। हालांकि, कुछ लोगों की अभी भी शिकायत है कि उनके फोन में 5जी की स्पीड मिल नहीं रही है। ऐसे में आपको अपने फोन में एक सेटिंग को अपनाना होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: शादी के बाद बदल गया सरनेम और पता तो ऐसे करवाएं चेंज
Samsung फोन में अपनाएं सेटिंग
- सैमसंग का फोन है तो उसकी सेटिंग्स में जाएं।
- यहां पर आपको ‘कनेक्शन्स’ का ऑप्शन शो होगा, इस पर टैप करें।
- इसके बाद ‘मोबाइल नेटवर्क्स’ ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद ‘नेटवर्क मोड’ का विकल्प चुनें।
- यहां पर ‘5G/LTE/3G/2G जैसे कई ऑप्शन्स होंगे।
- इनमें से 5जी ऑप्शन को चुन लें।
गूगल पिक्सल में ऐसे करें 5जी नेटवर्क ऑन
गूगल पिक्सल फोन यूजर्स हैं तो इसकी सेटिंग्स में जाएं। यहां पर ‘नेटवर्क और इंटरनेट’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद ‘SIM Cards’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इसके बाद ‘प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप’ पर टैप करें और फिर ‘5G’ नेटवर्क को सिलेक्ट कर लें।
अन्य फोन यूजर्स ऐसे ऑन कर सकते हैं 5जी ऑप्शन
- फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi & networks पर क्लिक करें।
- इसके बाद SIM & Network का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- इसके बाद ‘प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप’ ऑप्शन को चुनें।
- यहां से आप ‘2G/3G/4G/5G ऑप्शन में से कोई एक चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
7 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
8 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
12 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
14 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines