Smartphone Tips: कई बार ऐसा होता है कि बिल्कुल नया स्मार्टफोन भी बार-बार हैंग होने लगता है। एकदम से बहुत स्लो हो जाता है या उस पर इंटरनेट स्लो चलने लगता है। यह सब वास्तव में सेटिंग्स का खेल होता है। यदि हम फोन की सेटिंग्स पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आप कुछ ऐसी ही स्मार्टफोन टिप्स के बारे में जानेंगे जो आपके स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना देगी।
स्मार्टफोन कोई भी हो, उसमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो पुराने से पुराना फोन भी नए iPhone जैसे परफॉर्मेंस दे सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ स्मार्टफोन टिप्स के बारे में
इन Smartphone Tips से अपने फोन को बना सकते हैं सुपरफास्ट
फोन की स्टोरेज क्लीयर करें
आजकल फोन में 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज आने लग गई है। फिर भी बहुत से लोग अपने फोन में ढेर सारे ऐप्स, ऑडियो, वीडियो और दूसरी फाईल्स भर लेते हैं। इस कारण फोन स्लो हो जाता है। iPhone में स्पीड इसीलिए अच्छी आती है कि उसमें सारा डेटा ऑनलाइन स्टोर किया जा सकता है ताकि फोन बिल्कुल खाली रहें। यदि आपके फोन में भी इस तरह का डेटा है तो उसे मेमोरी कार्ड पर स्टोर कर लें या फिर ऑनलाइन सेव करें और फोन की स्टोरेज को खाली करें। इससे भी स्पीड बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: अब केवल हाथ में लेने से ही चार्ज हो जाएंगे आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप
हमेशा फोन और सभी ऐप्स को अपडेट रखें
इन दिनों हैकर्स नित नए तरीके से स्मार्टफोन हैक कर रहे हैं। उन्हें हैकिंग से रोकने के लिए मोबाइल निर्माता कंपनियां भी लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करती रहती हैं। आप भी अपने फोन में इन अपडेट्स को इंस्टॉल करते रहें। इसके दो फायदे होंगे, पहला आपका फोन आसानी से हैक नहीं हो सकेगा और दूसरा इसकी स्पीड भी तेज हो जाएगी।
फालतू के सभी ऐप्स हटा दें
हम कई बार ढेर सारे ऐप्स अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ये ऐप्स भी फोन की स्पीड स्लो कर देते हैं और उसे हैंग करने लगते हैं। अगर आपके फोन भी इस तरह के ऐप्स हैं जिन्हें आप बहुत कम काम लेते हैं या फिर काम ही नहीं आते तो उन ऐप्स को हटा दें। फोन की स्पीड ऑटोमेटिकली फास्ट हो जाएगी।
कम रैम और स्टोरेज वाले फोन पर इंस्टॉल करें ये ऐप्स
यदि आपके फोन की स्पीड कम है और उसमें स्टोरेज भी कम है लेकिन आपको ऐप्स इंस्टॉल करना है तो ऐप का लाइट वर्जन इंस्टॉल करें। लाइट वर्जन ओरिजनल ऐप निर्माता कंपनी ही जारी करती है। इसमें इंटरनेट कम खर्च होता है और ये जगह भी कम लेते हैं। इन्हें पुराने फोन पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। उदाहरण के लिए फेसबुक का ओरिजनल ऐप लगभग 69 MB की फाइल है जबकि फेसबुक लाइट सिर्फ 1.9MB की फाइल है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह लाइट वर्जन इंस्टॉल करना आपके फोन की स्पीड फास्ट कर देता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines