हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Smartphone Battery Life डबल कर देंगे ये 5 गोल्डन टिप्स! तीसरा वाला नहीं किया फॉलो तो फट सकता है डिवाइस

How to Increase Smartphone Battery Life: आज हम आपको 5 गोल्डन टिप्स देंगे जो फोन की बैटरी लाइफ को डबल कर देंगी। इसमें तीसरा वाला फॉलो नहीं किया तो डिवाइस फट भी सकता है।

विज्ञापन

How to Increase Smartphone Battery Life: क्या आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हो गए हैं? तो चिंता न करें आज हम आपको 5 ऐसे गोल्डन टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप बैटरी लाइफ को डबल कर सकते हैं। आजकल, स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन उन्हें सही तरीके से चार्ज करना बहुत जरूरी हो गया है। वहीं, अगर आप फोन को गलत ढंग से चार्ज करते हैं तो ये डिवाइस के फटने का भी कारण बन सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे आप सुरक्षित तरीके से अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

ये 5 गोल्डन टिप्स करें फॉलो

रात भर चार्ज करने से बचें

ज्यादा देर तक चार्ज करना बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ लोग तो जब तक फोन 100% तक चार्ज न हो जाए उसे चार्जिंग से नहीं हटाते, लेकिन आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत लंबे समय तक फुल चार्ज करने की वजह से कम बैकअप देते हैं। इसलिए आप ऐसी गलती न करें।

विज्ञापन

ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें

जितना हो सके, अपने फोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। अन्य चार्जर से फोन खराब होने का खतरा रहता है। अलग-अलग स्पेसिफिकेशन वाले चार्जर का इस्तेमाल करने से ओवरहीटिंग हो सकती है, जो बैटरी लाइफ को कम कर सकती है। इतना ही नहीं इससे फोन के इंटरनल कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

फोन को ठंडा रखें

गर्मी बैटरी के लिए हानिकारक होती है। इसलिए, अपने फोन को ठंडी जगह पर चार्ज करें। अगर आपको लगता है कि चार्ज करते समय डिवाइस बहुत गर्म हो रहा है, तो फोन केस को हटा दें ताकि फोन ज्यादा गर्म न हो। चार्ज करते समय भारी ऐप या गेम चलाने से बचें, क्योंकि इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। कभी-कभी ये ओवरहीटिंग फोन फटने की वजह भी बन जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Sasta 5G Phone: सिर्फ 7 हजार में सैमसंग का 5G फोन, फीचर्स देखकर तो नहीं होगा यकीन

बैटरी को पूरी तरह से खत्म न होने दें

विज्ञापन

बैटरी को पूरी तरह से खत्म होने देना भी उसके लिए अच्छा नहीं होता। जब बैटरी 20% पर पहुंच जाए, तो उसे चार्ज पर लगा दें। हालांकि आप कभी-कभी ऐसा कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार फोन की चार्जिंग को फुल खत्म होने दें और उसके बाद फोन को ऑफ करके चार्ज करें।

फास्ट चार्जिंग से बचें

विज्ञापन

जब आपके पास समय की कमी हो, तो फास्ट चार्जिंग एक बेहतरीन सुविधा है। हालांकि, इस पर बहुत ज्यादा डिपेंड न होना सबसे अच्छा है। फास्ट चार्जिंग को संभव बनाने वाला हाई-वोल्टेज करंट ज्यादा हीट जनरेट करता है, जो कि बैटरी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। फास्ट चार्जिंग बैटरी को जल्दी खराब कर सकती है। इसलिए, जब तक जरूरी न हो, फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल न करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola