Smartphone Tips and Tricks: जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना एक आम समस्या है। ठंड की वजह से बैटरी की कैपेसिटी अफेक्टेड होती है, जिससे फोन तेजी से डिस्चार्ज हो सकता है। बार-बार डिवाइस को चार्ज करना न सिर्फ दिमाग खराब कर सकता है बल्कि बैटरी पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो चिंता न करें। इसे कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप बैटरी की लाइफ बढ़ा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
ठंड में फोन की बैटरी को कैसे रखें सेफ?
फोन को थोड़ा गर्म रखें
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि फोन हीट होने पर इसकी बैटरी को सबसे ज्यादा नुकसान होता है लेकिन ठंड के मौसम में स्मार्टफोन को ठंड से बचाने के लिए उसे अपनी जैकेट या कोट की जेब में रखें ताकि ये ज्यादा ठंडा न हो जाए। इससे फोन का टेम्परेचर स्टेबल रहेगा। ध्यान रखें कि फोन को सीधे हीटर या गर्म हवा के कांटेक्ट में न लाएं, क्योंकि ज्यादा गर्मी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें : iPhone 15 Pro Max की फिर धड़ाम गिरी कीमत, Amazon दे रहा है महा डिस्काउंट ऑफर!
बैटरी ऑप्टिमाइजेशन फीचर
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में बैटरी सेविंग या ऑप्टिमाइजेशन फीचर मिलने लगा है। इसे एक्टिवेट करके बैटरी खपत को कंट्रोल किया जा सकता है। यह फीचर बैकग्राउंड में चलने वाले अननेसेसरी ऐप्स को ऑफ कर देता है और बैटरी की खपत कम करता है। इस फीचर का यूज करके भी आप फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर कर सकते हैं।
डीप स्लीप फीचर
आजकल कुछ फोन्स में डीप स्लीप नाम का एक खास फीचर मिलता है। अगर आपके पास सैमसंग का डिवाइस है तो ये फीचर आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। ये फीचर ऐसे ऐप्स जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें ऑफ कर देता है। साथ ही, ऐप्स के बैकग्राउंड अपडेट्स को भी डिसेबल कर देता है। इससे न केवल बैटरी बचेगी बल्कि फोन की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त होगी।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
11 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
14 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
15 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
16 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
18 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines