Smartphone Tips and Tricks: आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। हम इनका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर चैट करने, गेम खेलने, वीडियो देखने और बहुत सारे अन्य कामों के लिए करते हैं, लेकिन जब हमारा फोन हैंग होने लगता है, तो यह हमारे काम को बिगाड़ देता है और हमें परेशान कर देता है। कई बार तो नए फोन में भी ऐसी दिक्कत आने लगती है।
क्या नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद भी आपका फोन हैंग हो रहा है? तो घबराने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि कुछ खास सेटिंग्स को बदलकर आपको भी इस समस्या से छुटकारा मिल जाए। वहीं, आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने नए स्मार्टफोन में कौन-कौन सी सेटिंग्स बदलकर फोन को हैंग होने से रोक सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
बदलें फोन की ये खास सेटिंग
दरअसल हाल ही में डिजिटल क्रिएटर Karan Lohia ने अपने इंस्टाग्राम पर स्मार्टफोन को हैंग होने से बचाने के लिए कुछ सेटिंग बताई हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने फोन को हैंग होने से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं हम आपको एंड में एक खास ऐप के बारे में भी बताएंगे जो आपके फोन की स्पीड को डबल भी कर सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
- अगर आपका डिवाइस हैंग हो रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
- इसके बाद डेवलपर ऑप्शंस को सेलेक्ट करें।
- अब यहां थोड़ा सा स्क्रॉल करें और बैकग्राउंड प्रोसेस ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- यहां से आपको थर्ड सेटिंग को सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद फोन की एडिशनल सेटिंग्स में जाएं।
- इधर आपको एक्सेसिबिलिटी का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। ।
- अब आपको विजिबिलिटी सेक्शन में जाकर Animation Remove ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
- बस इतना करते ही आपका डिवाइस पहले से काफी ज्यादा फास्ट हो जाएगा।
इस खास ऐप को भी करें ट्राई
इतना ही नहीं आप फोन की स्पीड को बढ़ाने के लिए इस खास ऐप का भी यूज कर सकते हैं। दरअसल प्ले स्टोर पर आपको जीरो क्लीनर के नाम से एक ऐप मिल जाएगी जो समय समय पर आपके RAM को क्लीन करती रहेगी। आप फोन की स्पीड बूस्ट करने के लिए इस ऐप का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा भी प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जिन्हें यूज करके आप फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
22 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines