Smartphone Tips and Tricks: क्या आपने भी बरसात में अपना फोन गीला कर लिया है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। ये एक आम समस्या है, खासकर बारिश के मौसम में। अगर आपका फोन पानी में गिर गया है या फिर बारिश का पानी उसमें घुस गया है, तो घबराएं नहीं। इस लेख में हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन से पानी निकाल सकते हैं और उसे खराब होने से बचा सकते हैं। ये ट्रिक्स आपकी काफी मदद कर सकती है। चलिए इसके बारे में जानें….
वाटर डैमेज से बचाएगी ये वेबसाइट
दरअसल, हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि कैसे आप एक वेबसाइट का यूज करके अपने डिवाइस को वाटर डैमेज से बचा सकते हैं। इस वेबसाइट का नाम Fix My Speakers है जहां आप फ्री में एक क्लिक पर फोन से पानी निकाल सकते हैं। ये वेबसाइट आपके डिवाइस पर ऐसे साउंड को प्ले करती है जिससे फोन का सारा पानी खुद ही बाहर निकल जाता है।
कैसे करें इसका यूज? स्टेप्स में जानें
- इसे यूज करने के लिए सबसे पहले अपना गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करें
- इसके बाद सर्च बार में Fix My Speaker सर्च करें।
- इसके बाद आपको रिजल्ट में दिख रही पहली वेबसाइट पर जाना होगा।
- बस यहां आपको एक बड़ा बटन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इतने करते ही आप देखेंगे कि पानी खुद ही फोन से बाहर आने लगेगा।
भूलकर भी न करें ये 3 काम
- अगर फोन गीला हो जाए तो कभी भी इसे चावल से भरे बॉक्स में न रखें। आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि इससे फोन का सारा पानी सूख जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है, ये उल्टा फोन को खराब कर सकता है। यहां तक कि एप्पल और सैमसंग तो इसे लेकर पहले ही अपने यूजर्स को ऐसा न करने की सलाह दे चुके हैं।
- इसके अलावा कभी भी फोन को जोर से न झटकें इससे फोन के उन हिस्सों में भी पानी चला जाएगा तो सूखे थे।
- कभी भी फोन को सुखाने के लिए ड्रायर का यूज न करें।
ये भी पढ़ें : मम्मी नहीं देगी फोन तोड़ने की धमकी…जब iPhone बताएगा सामान का वजन
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
11 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
14 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
15 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
16 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
18 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines