Smartphone Tips and Tricks: आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन कई बार ट्रेवल के दौरान कुछ लोग कॉल करने के लिए फोन मांगने लगते हैं जो आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए फोन किसी को देने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आप दोस्त, परिवार या किसी अन्य को अपना फोन दे रहे हैं तो इसके बाद 3 काम जरूर कर लें। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका डिवाइस हैक भी हो सकता है या प्राइवेट डेटा लीक हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि किसी को फोन देने के बाद किन 3 जरूरी कामों को करना चाहिए…
कोड खोल देगा ऐप्स का राज
सबसे पहले आपको अपने फोन में एक सीक्रेट कोड को डालना है जिससे आप ये जान सकते हैं कि किसी ने आपके फोन में कोई ऐप तो नहीं डाल दिया। कोड डालने के बाद आपको दिख जाएगा कि अभी कौन-कौन से ऐप यूज हो रहे हैं और पुराने ऐप कब-कब यूज किए गए हैं। यहां आपको डेट और टाइम के साथ उस ऐप की जानकारी मिल जाएगी। इसे चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा…
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन का डायल पैड ओपन करना होगा।
- इसके बाद यहां *#*#4636#*# डायल करें।
- बस इतना करते ही उन सभी ऐप्स की लिस्ट आपको दिख जाएगी जो अभी यूज हो रहे हैं या अभी यूज करके ऑफ किए गए हैं।
कॉलिंग डिटेल्स
दूसरा कोड आपको ये बताएगा कि कहीं किसी ने आपके कॉल को अपने नंबर पर फॉरवर्ड तो नहीं कर लिया। इसे पता करने के लिए आपको बस अपने डायल पैड पर जाकर *#61# ये कोड एंटर करना होगा। यहां आपको सभी डिटेल्स शो हो जाएगी।
ये काम भी कर लें
अगर आपके कॉल फॉरवर्ड ऑन दिखा रहा है तो घबराएं नहीं आप इसे ##002# डायल करके मिनटों में हटा सकते हैं। जैसे ही आप ये कोड डालेंगे आपकी जितनी भी कॉल फॉरवर्ड पर हैं वो सभी डिलीट हो जाएंगी। यानी अब आपका डिवाइस और भी ज्यादा सिक्योर बन गया है।
ये भी पढ़ें : Prime Video के लाखों यूजर्स ध्यान दें! नए साल से बदल जाएंगे ये नियम
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines