Smartphone Tips and Tricks: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब किसी से पैसे उधार लिए जाते हैं और बाद में उन्हें वापस करने की बात आती है तो उधार लेने वाला शख्स फोन उठाने से कतराने लगता है। नंबर देखते ही शख्स फोन को ऐसे इग्नोर करता है जैसे बॉस का छुट्टी वाले दिन कॉल हो। अगर आप भी ऐसी किसी सिचुएशन का सामना कर रहे हैं और आपका फोन कॉल बार-बार सामने वाला इग्नोर कर रहा है, तो एक आसान ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। जी हां, इस ट्रिक का यूज करके फोन करने पर सामने वाला आपका फोन जरूर उठा लेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
Globe Phone वेबसाइट से करें कॉल
दरअसल, इस ट्रिक का यूज करने के लिए आपको एक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आप किसी को भी कॉल कर सकते हैं। अगर सामने वाला आपका नंबर देखकर कॉल नहीं उठा रहा है, तो आप Globe Phone नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप किसी को भी अननोन नंबर से कॉल कर सकते हैं।
कैसे करें इसका यूज?
1. Globe Phone वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने ब्राउजर में Globe Phone वेबसाइट ओपन करें।
2. फ्री कॉल ऑप्शन चुनें
इसके बाद वेबसाइट पर फ्री कॉल का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे सिलेक्ट करें।
3. कोड एंटर करें
इसके बाद जिस व्यक्ति को कॉल करना है, उसका देश का कोड एंटर करें और फोन नंबर एंटर करें।
4. कॉल करें
अब कॉल बटन दबाएं और इंतजार करें। सामने वाले को एक अलग नंबर से कॉल जाएगी।
कैसे काम करती है ये वेबसाइट?
जब आप इस वेबसाइट से कॉल करते हैं तो सामने वाले को आपका रियल नंबर दिखाई नहीं देता, इसलिए वह फोन उठा लेता है। यह ट्रिक खासतौर पर तब यूजफुल है जब आप अपनी बात किसी को सुनाना चाहते हैं, लेकिन वह आपका फोन नहीं पिक कर रहा है। हालांकि इस ट्रिक का इस्तेमाल केवल सही कामों के लिए करें। इसका दुरुपयोग करना या किसी को परेशान करना कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकता है जो आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने किया Jio-Airtel की ‘नाक में दम’, सरकार के फैसले से होगा रास्ता साफ
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines