Smartphone Tips And Tricks: गूगल लगातार Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए-नए सिक्योरिटी फीचर्स ला रहा है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने यूजर्स की सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए एक और नया बायोमेट्रिक-बेस्ड फीचर पेश किया है जिसे कंपनी ने “Identity Check” नाम दिया है। यह फीचर फोन के चोरी होने के केस में यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को सेफ रखने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
इन डिवाइस पर उपलब्ध है फीचर
आइडेंटिटी चेक फीचर अभी के लिए सिर्फ Android 15 पर चलने वाले Pixel और Samsung Galaxy डिवाइस पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर चोरी के मामले में चोरों को स्मार्टफोन पर Digital Accounts और सेटिंग्स तक पहुंचने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, भले ही आपका फोन अनलॉक हो या पासवर्ड से किसी ने छेड़छाड़ की हो।
ये फीचर क्यों है इतना खास?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन: नए फीचर को ऑन करने के बाद यूजर्स को कुछ सेंसिटिव एकाउंट्स और डिवाइस सेटिंग्स तक पहुंचने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
ट्रस्टेड लोकेशंस: फीचर उन लोकेशंस पर डिपेंड करता है जिन्हें यूजर्स ट्रस्टेड लोकेशंस में सेट करते हैं, जैसे घर या ऑफिस।
Safety Measures: यह फीचर ऑन होने पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बिना चोर डिवाइस का पिन कोड नहीं बदल सकते और “Find My Device” या सिक्योरिटी फीचर्स को भी बंद नहीं कर सकते। हालांकि आइडेंटिटी चेक केवल उन डिवाइस पर उपलब्ध है, जो क्लास 3 बायोमेट्रिक्स सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट! बस आखिरी 4 दिन और
72 घंटों के बाद सिर्फ ऐसे खुलेगा फोन
गूगल का कहना है कि ये फीचर अल्ट्रासोनिक या ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस रिकग्निशन वाले डिवाइस को ही सपोर्ट करेगा। वहीं, 72 घंटों के बाद, डिवाइस केवल प्राइमरी ऑथेंटिकेशन जैसे पिन, पासकोड या पैटर्न के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। इससे पहले Google ने “ऑफलाइन डिवाइस लॉक” के नाम से भी एक कमाल का फीचर पेश किया था।
Identity Check फीचर ऐसे अभी करें ऑन
- अपने फोन की Settings में जाएं।
- सेटिंग्स में Security & Privacy या Biometric & Password ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Identity Check फीचर को सेलेक्ट करें।
- फीचर ऑन करने से पहले अपने डिवाइस पर Fingerprint या Face Unlock बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सेट करें।
- Trusted Locations ऑप्शन पर जाएं और अपने घर, ऑफिस जैसे सेफ लोकेशंस ऐड करें।
- Enable Identity Check का ऑप्शन चुनें और ऑन करने के बाद इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines