Android Hidden Feature: अगर आप Android स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दरअसल, Android में एक ऐसा हिडन फीचर है, जिसके बारे में 90% लोगों को आज भी जानकारी नहीं है, लेकिन यह आपकी कॉलिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ आपकी कॉलिंग पहले से ज्यादा स्मूथ और इंटरएक्टिव बना सकते हैं, बल्कि आपको कई एडवांस ऑप्शन्स भी मिलेंगे, जिनसे बातचीत करना और भी मजेदार हो जाएगा। चलिए इस खास फीचर के बारे में जानते हैं।
Smart Calling Feature
दरअसल, आजकल कई स्मार्टफोन स्मार्ट कॉलिंग सुविधा के साथ आते हैं जिसकी मदद से आप फोन पर कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं। इसमें आप कॉल को म्यूट करने से लेकर उसे स्पीकर से रेगुलर स्पीकर में बिना हाथ लगाए स्विच कर सकते हैं। यानी अगर आप किसी से फोन पर स्पीकर ऑन करके बात कर रहे हैं और अचानक से फोन को कान के पास लेकर जाते हैं तो स्पीकर अपने आप बंद हो जाएगा। सुनने में ये फीचर जितना ज्यादा मजेदार लग रहा है उतना ही ये काम को भी आसान बना देता है। इसे ऑन करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
Smart Switch कैसे ऑन करें?
- इस खास फीचर को ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- अब आपको सेटिंग के सर्च बार में जाकर Smart Switch सर्च करने होगा।
- अब स्मार्ट स्विच वाले टॉगल को ऑन कर देना है।
- इतना करते ही अब आप जब भी कॉल करते हुए फोन को अपने कान के पास लेकर जाएंगे तो स्पीकर ऑफ हो जाएगा।
Smart Answer Feature
यही नहीं यहां से आप स्मार्ट आंसर फीचर को भी ऑन कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से अगर आपको कोई कॉल करता है और आप फोन को जैसे ही कान के पास लेकर जाते हैं तो फोन अपने आप पिक हो जाएगा। ये फीचर भी काफी कमाल का है जो आपका कॉलिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल सकता है।
ये भी पढ़ें : Amazon दे रहा है 60 हजार के फोन पर 16 हजार का Discount! मिस न करें ये तगड़ी डील
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
7 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
11 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
12 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
13 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines