हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Smartphone Tips: क्‍या आपके फोन में हुई जासूसी? इन 3 कोड से जानें कहां-कहां हुई 'घुसपैठ'

Smartphone Tips: अगर आप भी अपना फोन किसी को देते हैं और फिर ये देखना चाहते कि सामने वाले ने आपके फोन में क्या-क्या देखा तो इस कोड को एंटर करके पता कर सकते हैं।

विज्ञापन

Smartphone Tips and Tricks: क्या आपके भी फोन को कुछ देर के लिए भाई-बहन या कोई दोस्त मांग लेता है? या फिर आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की आदत अपने फोन से ज्यादा आपके फोन को चलाने की है? तो ऐसे में आपके भी मन में ये कई बार सवाल रहता होगा कि सामने वाले ने आपके फोन में आखिरी क्या देखा है?

अगर आप भी अपना फोन किसी को देकर भूल जाते हैं और फिर बाद में ध्यान आता है कि उसने फोन में क्या-क्या देखा होगा और इसका पता कैसे करें? तो आइए आपको ऐसे 3 ऐसे कोड बताते हैं जिसको एंटर करके आप ये पता कर सकते हैं कि सामने वाले ने आपके फोन में क्या-क्या देखा है?

कैसे पता करें सामने वाले ने हमारे फोन में क्या देखा?

किसी को फोन देने के बाद जरूरी नहीं है कि आप उन पर ही नजर रखें कि वो आपके फोन में क्या देख रहे हैं। फोन वापस लेने के बाद आप कोड एंटर करके इसका आसानी से पता कर सकते हैं। अपने फोन के डायल पैड से *#*#4636#*#* कोड डायल करें। इसके बाद दूसरे ऑप्शन Usage Statistics पर क्लिक करें। इससे पता चल सकेगा कि आपके फोन में किस फोल्डर या ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Digital Year End Sale: इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50% तक छूट!

कहीं आपका फोन हैक तो नहीं है?

आप अपने फोन के डायलर से *#61# एंटर करके ये पता कर सकते हैं कि सामने वाले ने आपका फोन हैक कर रखा है या नहीं। दरअसल, इस कोड को एंटर करके एंड्रॉइड यूजर इस बात का पता कर सकते हैं कि उनका फोन हैक तो नहीं हो रहा या फिर कोई ट्रैक तो नहीं कर रहा है। अगर आपको कुछ भी फोर्वर्ड होता नजर आ रहा है तो समझ लीजिए कि आपका फोन हैक हो चुका है।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए आप WhatsApp Tips and Tricks के बारे में जान सकते हैं।

फोन को हैक होने से कैसे रोकें?  

इसे रोकने के लिए आपको अपने फोन डायलर से ##002# कोड एंटर करना होगा। इस तरह से सारे फॉरवर्डिंग डिसेबल हो जाएंगे और आपका फोन इस तरह से सुरक्षित हो जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एक फोटो क्लिक से हो जाएगा बैंक खाता खाली!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola