हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नया फोन खरीदने से पहले जान लें कितनी होनी चाहिए स्टोरेज, वरना बेकार खर्च होंगे हजारों रुपये

नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो ज्यादा स्टोरेज के चक्कर में हजारों रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें.जानिए फोटो, वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए 256GB, 512GB या 1TB में से कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट.

विज्ञापन
नया स्मार्टफोन खरीदते समय उसके स्टोरेज पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

नया स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के साथ स्टोरेज पर भी ध्यान देना जरूरी है. अक्सर लोग ज्यादा स्टोरेज के चक्कर में महंगा फोन खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि जितनी स्टोरेज उन्होंने ली है, उसकी जरूरत ही नहीं थी. वहीं, कुछ लोग कम स्टोरेज वाला फोन खरीद लेते हैं और कुछ ही महीनों में फोटो, वीडियो और ऐप्स के कारण उनका फोन भरने लगता है. आजकल स्मार्टफोन में 256GB, 512GB और यहां तक कि 1TB और 2TB तक स्टोरेज के विकल्प मिलने लगे हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर किस तरह के यूजर को कितनी स्टोरेज वाला फोन खरीदना चाहिए? 

इस्तेमाल के हिसाब से कौन-सा ऑप्शन किसके लिए सही?

कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए 1TB या 2TB स्टोरेज

अगर आप कंटेंट क्रिएटर, प्रोफेशनल फोटोग्राफर या वीडियो एडिटर हैं, तो आपके लिए ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीदना फायदेमंद हो सकता है. खासकर उन लोगों को 1TB या 2TB स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है, जो फोन से हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं. ProRes RAW जैसे वीडियो फॉर्मेट काफी ज्यादा स्टोरेज लेते हैं. ऐसे में कम स्टोरेज वाला फोन जल्दी भर सकता है.

फिल्ममेकिंग, व्लॉगिंग और प्रोफेशनल वीडियो शूट करने वालों के लिए 2TB स्टोरेज का विकल्प उपयोगी है. अगर आप अपनी ओरिजिनल फोटो और वीडियो फाइल्स फोन में ही सुरक्षित रखना चाहते हैं और बार-बार उन्हें किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर नहीं करना चाहते, तो बड़ी स्टोरेज आपके काफी काम आ सकती है.

विज्ञापन

इसके अलावा, जो लोग अपने ज्यादातर काम स्मार्टफोन से ही करते हैं और क्लाउड स्टोरेज या एक्सटर्नल ड्राइव का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे भी 1TB या 2TB वाला फोन खरीद सकते हैं. हाई रिजॉल्यूशन वीडियो और बड़े गेम्स का कलेक्शन रखने वालों के लिए भी ज्यादा स्टोरेज उपयोगी साबित होती है.

ज्यादातर यूजर्स के लिए 256GB स्टोरेज है काफी

अगर आप फोन का इस्तेमाल कॉलिंग, सोशल मीडिया, इंटरनेट ब्राउजिंग, फोटो खींचने और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए करते हैं, तो 256GB स्टोरेज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह उन यूजर्स के लिए भी सही है, जो कभी-कभार वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं और अपने फोन में थोड़ी ज्यादा फोटो और वीडियो रखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Instagram Reels और YouTube Shorts बनाने वाले यूजर्स भी 256GB स्टोरेज वाला फोन चुन सकते हैं. अगर आप फोन पर ही वीडियो की बेसिक एडिटिंग करते हैं, तो भी यह स्टोरेज आपके काम आ सकती है.

वहीं, BGMI, Free Fire और Call of Duty जैसे 2-3 बड़े गेम खेलने के शौकीन हैं और साथ में दूसरे ऐप्स भी इंस्टॉल रखना चाहते हैं, तो 256GB स्टोरेज बेहतर रहेगी. इससे बार-बार फोन की स्टोरेज खाली करने की जरूरत भी कम पड़ेगी.

विज्ञापन

ज्यादा वीडियो और गेम्स रखते हैं तो खरीदें 512GB वाला फोन

अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं और घूमने के दौरान खूब फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, तो 512GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. खासकर हाई क्वालिटी में लंबी वीडियो रिकॉर्ड करने वालों को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ती है. ऐसे में 256GB वाला फोन कुछ समय बाद कम पड़ सकता है.

गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए भी 512GB स्टोरेज अच्छा विकल्प है. अगर आप Resident Evil, Genshin Impact और Call of Duty जैसे बड़े गेम्स खेलते हैं और एक साथ कई गेम्स फोन में रखना चाहते हैं, तो ज्यादा स्टोरेज आपके काम आएगी.

विज्ञापन

इसके अलावा, अगर आप Google Drive या iCloud का पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेते और अपनी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और दूसरे जरूरी डेटा फोन में ही रखते हैं, तो कम से कम 512GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीदना बेहतर रहेगा.

फोन खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर समझें

स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ ज्यादा स्टोरेज देखकर महंगा वेरिएंट चुनना जरूरी नहीं है. अगर आपका इस्तेमाल सामान्य है, तो 256GB स्टोरेज भी काफी हो सकती है. वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग और गेमिंग ज्यादा करते हैं तो 512GB का विकल्प चुन सकते हैं. प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स के लिए 1TB या 2TB स्टोरेज ज्यादा उपयोगी रहेगी. इसलिए फोन खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि आप उसका इस्तेमाल किस तरह करते हैं और कितना डेटा अपने डिवाइस में रखते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बातें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola