Smartphone Speed Boosting Tips: स्मार्टफोन हम सभी के लिए जरूरी हो चुका है। कई काम को करने के लिए फोन ही एक आसान जरिया बन चुका है। डॉक्यूमेंट सेव करने से लेकर तस्वीरों का पिटारा भी हमारे फोन में ही होता है। वक्त के साथ फोन की जरूरत बढ़ने के साथ-साथ हैंग या स्लो होने जैसी समस्याएं होना आम बात है। हालांकि, ऐसे में हम क्या करें ये एक बड़ा सवाल हो जाता है। हम फोन से होने वाले काम को तो कम नहीं कर सकते हैं, लेकिन हां फोन हैंग न हो या वो स्लो न चले, इसके लिए जरूर हम स्मार्टफोन के कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को अपना सकते हैं।
आज हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन में हो रहे हैंग या स्लो चलने की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे स्मार्टफोन की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।
फोन को जरूर करें Update
अगर आपका भी फोन कभी भी हैंग होने लगता है या स्लो चलता है, तो हो सकता है कि आपका फोन, सॉफ्टवेयर अपडेट मांग रहा हो। इसलिए जरूरी है कि अपने फोन का अपडेट चेक करते रहें और फोन को अपडेट भी जरूर करें।
फोन से Cache को करें क्लीयर
फोन की इंटरनल मेमोरी में हमारे द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी काम सेव हो जाते हैं। मेमोरी में सभी काम के रेकॉर्ड सेव होने से हमें कोई फायदा नहीं होता है बल्कि इससे नुकसान ही है। फोन की मेमोरी फुल हो जाती है और फिर इसमें हैंग जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि अपने फोन का स्टोरेज और Cache समय-समय पर क्लियर करते रहें।
ये भी पढ़ें- बिना बिजली खर्च के चार्ज करें घर के सारे फोन और लैपटॉप
एक बार फोन को जरूर करें Restart
फोन की स्पीड बढाने के लिए जरूरी है कि अपने स्मार्टफोन को समय समय पर रीस्टार्ट करते रहें। ऐसे में बेकार की फाइल्स डीलीट हो जाती हैं और फोन स्लो चलना बंद कर देता हैं। इसलिए कोशिश करें कि दिन में एक बार तो अपने फोन को रीस्टार्ट कर ही लें।
Battery Health भी करें चेक
कुछ यूजर्स की आदत होती है कि वो अपने फोन को बार बार चार्ज करते रहते हैं। हालांकि, ऐसा करना बैटरी पर अधिक दबाव डालता है और इससे बैटरी हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ता है। ऐसे में फोन स्लो हो जाता है और हैंग जैसी दिक्कत करने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि फोन को ज्यादा देर तक चार्ज न करें। अपने फोन के ओरिजिनल चार्जर के अलावा किसी और फोन के चार्जर से चार्ज न करें। ऐसे में आप फोन को हैंग या स्लो होने से बचा सकते हैं।
Photo Gallery से हटाएं फालतू तस्वीर
WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया ऐप के जरिए फोन में कई तरह की तस्वीरें ऑटोमेटिकली भी सेव हो जाती हैं। इसके अलावा हम भी फोन में तस्वीर क्लिक करते रहते हैं, जिससे होता ये है कि कई बार फोटो गैलरी में बेकार की तस्वीरों की लाइन लग जाती है। इससे फोन में स्लो या हैंग जैसी दिक्कत होने लगती है। इसलिए समय समय पर फोटो गैलरी को चेक करें और फालतू फोटो को डीलीट कर दें। ऐसे में आपको खुद अपने फोन में बदलाव दिखेगा कि पहले की तुलना में फोन ज्यादा बेहतर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Paytm Wallet में 1 दिन में दो बार कर सकते हैं मनी एड
संबंधित खबरें
जानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
19 mins agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
3 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
22 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines