Smartphone Secret Codes: आजकल हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने डिवाइस में कुछ खास सीक्रेट कोड्स डायल करके अपनी डिवाइस की परफॉर्मेंस को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। जी हां, एक सीक्रेट कोड डालते ही आपका फोन और अच्छे से काम करने लगेगा। दरअसल, ये कोड्स आपके डिवाइस को एक तरह से रिफ्रेश कर देते हैं जिससे फालतू बैकग्राउंड फाइल्स बंद हो जाती हैं और फोन पहले से फास्ट हो जाता है। हम आपको ऐसे ही दो सीक्रेट कोड्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप न सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं बल्कि Wifi की स्पीड को भी बेहतर कर सकते हैं। चलिए इन दोनों कोड्स के बारे में जानें…
WiFi स्पीड बढ़ाने वाला कोड
यह कोड आपके डिवाइस के WiFi को रिफ्रेश कर देते हैं जिससे आपको पहले से ज्यादा बेहतर स्पीड मिलने लगती है। इस कोड का काम WiFi के वर्जन को रिफ्रेश करना है। इसके लिए आपको बस अपने डायल पैड में जाना होगा और *#2663# डायल करना होगा। इतना करते ही आपके फोन में एक सेटिंग ओपन हो जाएगी। अब आपको फोन की कुछ सीक्रेट सेटिंग दिख जाएंगी। यहीं से आपको बीच में एक ‘WiFi वर्जन रिफ्रेश’ का भी ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपका फोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा। ऐसे में आपको घबराना नहीं है बस थोड़ा वेट करना है और अब फोन ऑन होते ही डिवाइस के WiFi की स्पीड बेहतर हो जाएगी।
फोन को फास्ट बनाने वाला कोड
दूसरा कोड भी काफी जबरदस्त है जो आपके डिवाइस की बैकग्राउंड प्रोसेस और कैशे को क्लियर करने का काम करता है। इस कोड को डालते ही फोन की सीक्रेट सेटिंग ऑन हो जाती है। इसके लिए आपको अपने फोन में *#9900# डायल करना होगा। इसे डायल करते ही “डंप स्टेट लॉग” या “कैशे क्लियर” का ऑप्शन दिख जाएगा। बस एक बार इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इतना करते ही यह आपके फोन के परफॉर्मेंस को फास्ट कर देगा।
ऐसे भी बढ़ाएं फोन की स्पीड
अगर आप बहुत ज्यादा ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये भी आपके फोन के स्लो होने की वजह बन सकता है। इसलिए बैकग्राउंड ऐप्स को देखें और ऐसे ऐप्स को ऑफ कर दें जिसका आप कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं। जितने ज्यादा ऐप RAM में रहेंगे उतना ही फोन की परफॉर्मेंस कम हो जाएगी। वहीं, अगर आप फोन में कैशे क्लियर करने वाले ऐप्स का यूज कर रहे हैं इन्हें अभी हटा दें। सिर्फ कोड वाले मेथड से ही कैशे क्लियर करें।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale से पहले iPhone 16 और 16 Plus की गिरी कीमत, मिस न करें ये बेस्ट डील!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines