Smartphone Safety Tips: इन दिनों आपको बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के हाथ में स्मार्टफोन दिख जाएगा। ये डिवाइस हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। फोन के जरिए आज कई काम मिनटों में हो जाते हैं। शॉपिंग करनी हो या किसी को पैसे भेजने हों, लाइव टीवी से लेकर कॉलिंग और SMS समेत कई काम ये डिवाइस कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियों की वजह से आपका महंगा डिवाइस डिब्बा बन सकता है। हां, ये बात बिलकुल सही है क्योंकि अगर आप भी अपने फोन के साथ ऐसा कुछ कर रहे हैं तो अभी रुक जाएं। चलिए इसके बारे में जानें…
भूलकर भी न करें ये 3 चीजें
पानी में सेल्फी लेना
आजकल लोग रील्स और सोशल मीडिया पर खुद को कूल दिखाने के चक्कर में अपना डिवाइस पानी में डाल देते हैं। कुछ तो अपने फोन को वाटरप्रूफ समझ कर स्विमिंग पूल में उतर जाते हैं और अंडरवाटर सेल्फी और वीडियो रिकॉर्ड करने लग जाते हैं, लेकिन आपको बता दें आपकी ये गलती फोन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। स्मार्टफोन को में पानी में लेकर जाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। स्क्रीन से लेकर मदरबोर्ड समेत कई पार्ट्स बुरी तरह से डैमेज हो सकते हैं। अगर डिवाइस IP68 या IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है तो भी ऐसा बिलकुल न करें।
गलत टाइम पर फोन चार्ज करना
कुछ लोग फोन को तब तक इस्तेमाल करते रहे हैं जब तक उसकी बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं हो जाती लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करना आपके फोन के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है और लॉन्ग टर्म में डिवाइस की बैटरी खराब होने की वजह बन सकता है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी एप्पल का कहना है कि कभी भी अपने डिवाइस की बैटरी को 20% से कम न होने दें। अगर आप रोज बैटरी को फुल डिस्चार्ज कर रहे हैं तो इससे फोन की बैटरी बहुत जल्दी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस
खराब टेंपर्ड ग्लास और सस्ते फोन कवर
कुछ लोग पैसे बचाने के चक्कर में घटिया क्वालिटी का टेंपर्ड ग्लास लगवा लेते हैं। ये टेंपर्ड ग्लास न तो फोन को प्रोटेक्ट करते हैं और जब इन्हें उतारा जाता है तो ये फोन की टच स्क्रीन को भी खराब कर देते हैं। जबकि कुछ सस्ते फोन कवर फोन को प्रोटेक्ट करने की जगह उस पर स्क्रैच डाल देते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines