Smartphone Safety Tips: बरसात में न भीग जाए आपका स्मार्टफोन; ऐसे करें फोन का बचाव

Smartphone Safety Tips: बारिश में अपने फोन को भीगने से जरूर बचाएं। लापरवाही करने पर आपका फोन खराब भी हो सकता है। बरसात के मौसम में आप एक खास तरह के पाउच से फोन को बचा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

smartphone safety tips rainy season

पानी से फोन कैसे बचाएं

विज्ञापन

Smartphone Safety Tips in Rainy Season: क्या आपको भी बारिश पसंद है? बरसात में आप भी बाहर घूमना या भीगना पसंद करते हैं? अगर हां, तो अपने अच्छे मूड को खराब करने की वजह बस फोन को मत बना लेना। कहीं बरसात की धुन में आप गुम हो गए और पॉकेट में रखा फोन भीग गया तो हजारों रुपये का खर्च आपका ही होगा। इसलिए बारिश का मजा लेने के साथ-साथ फोन को पानी से सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है।

बरसात के पानी से बचाएं अपना फोन

बरसात का मौसम में अपने फोन को पानी से बचाने के लिए एक खास तरह के पाउच का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बारिश से अपने फोन भीगने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए वाटरप्रूफ पाउच खरीद सकते हैं। इस मौसम में आपके बहुत काम आने के साथ ये पाउच बेहद सस्ता भी है।

Advertisment

कैसे और कहां से मिलेगा वाटरप्रूफ पाउच?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आप वाटरप्रूफ पाउच को खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 99 रुपये है। हालांकि, अलग-अलग खासियत होने के साथ पाउच की कीमत भी अलग हो सकती है। मार्केट में IPX8 वाटरप्रूफ क्लियर केस की कीमत 299 रुपये के आस पास है।

सिलिका जेल पैकेट के साथ जिप लॉक थैली

आपके फोन को सुरक्षित रखने के लिए जिप लॉक पाउच एक और अच्छा विकल्प है। नमी को दूर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बस एक सिलिका जेल पैकेट डालें। जिप लॉक पाउच और सिलिका जेल पैकेट सुपर मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं और इन्हें ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन तरीकों से भीगने से बचाएं फोन

आजकल ज्यादातर फोन वाटरप्रूफ होते हैं, लेकिन अगर आपका फोन वाटरप्रूफ के साथ नहीं है और वाटरप्रूफ केस या जिप लॉक पाउच न होने के कारण भीग कर खराब हो सकता है, बेहतर है कि फोन को किसी पॉलीबैग से कवर करके पॉकेट या बैग में रखें।

बिना जरूरत फोन को बरसात में निकालकर इस्तेमाल न करें। आप नेकबैंड या पॉलीबैग का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। हेडफोन्स भी वाटरप्रूफ आते हैं जो बरसात में खराब नहीं होते हैं।

विज्ञापन

फोन में पानी चला जाए तो क्या करें?

अगर बारिश में फोन भीग गया है और एक रिमूवेबल बैटरी वाला फोन है तो उसकी बैटरी को सबसे पहले निकाल लें और कुछ देर फोन को चलाने की कोशिश न करें। अगर फोन की बैटरी नहीं निकाली जा सकती है तो ध्यान रहे कि पानी में भीगे फोन को चार्जिंग पर नहीं लगाना है।

फोन अगर पानी में भीग जाता है तो इसके पानी को सूखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन ये है कि आप एक चावल के डिब्बे में फोन को रातभर रखकर छोड़ सकते हैं। ऐसे में फोन से पानी सूख सकता है। इसके बाद फोन को ऑन करने की कोशिश करें, अगर चालू न हो तो इसे फोन रिपेयर करने वालों को दिखाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ