Smartphone Photography Tips for Holi: क्या आप भी होली पर स्मार्टफोन से जबरदस्त तस्वीरें लेना चाहते हैं? लेकिन आपके पास कोई बढ़िया कैमरे वाला स्मार्टफोन नहीं है तो अब चिंता न करें। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसका यूज करके आप शानदार तस्वीरें ले सकते हैं। यह टिप्स इतनी जबरदस्त हैं कि आप इसका इस्तेमाल करके फोन से ही DSLR जैसी तस्वीरें ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
HDR मोड का करें यूज
हम में से ज्यादातर लोग फोन ऑन करके डायरेक्ट फोटो क्लिक करने लग जाते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। इसकी जगह आपको फोन पर हाई डायनेमिक रेंज यानी HDR मोड को फोटो लेने से पहले ऑन कर लेना है। इसका इस्तेमाल करके आप हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन्स को और भी बेहतर ढंग से कैप्चर कर सकेंगे।
होली के दौरान अगर आप अलग-अलग लाइट कंडीशन में होंगे तो ये मोड आपकी काफी मदद करेगा। हालांकि आपको इसे तभी यूज करना है जब आप किसी लैंडस्केप या फिर ब्राइट/डार्क सीन की फोटो खिंच रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि HDR मल्टिपल एक्सपोजर्स को जोड़कर एक हाई क्वालिटी इमेज बनाता है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
न करें डिजिटल जूम
अगर आप भी फोटो क्लीक करते वक्त डिजिटल जूम का इस्तेमाल करते हैं तो अभी से अपनी इस आदत को सुधार लें नहीं तो होली वाले दिन आपकी तस्वीरें खराब हो सकती हैं। इसके जगह आप पहले ही फोन का OIS ऑन कर लें। आप चाहें तो बाद में फोटो को अपने हिसाब से क्रॉप कर सकते हैं।
एक्सपोजर को करें एडजस्ट
आजकल कई स्मार्टफोन्स एक्सपोजर एडजस्ट करने का ऑप्शन देते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस स्क्रीन पर क्लिक करें उसके बाद फोकस बॉक्स के साइड में आपको एक लाइन दिखेगी जिसे आप स्वाइप अप या डाउन करके एक्सपोजर एडजस्ट कर सकते हैं। होली के दौरान अगर फेस पर आउट दूर एरिया में ज्यादा लाइट आ रही है तो ये आपकी काफी मदद कर सकता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines