Smartphone Overheating Problem: गर्मी के मौसम में अगर आपका फोन बार बार गर्म हो रहा है, तो इसे हल्के में लेना बड़ी गलती हो सकती है. यह सिर्फ एक छोटी परेशानी नहीं, बल्कि फोन के अंदर चल रही किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है. लगातार ओवरहीटिंग से बैटरी खराब हो सकती है, फोन स्लो हो सकता है और कई बार डिवाइस डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कुछ आसान आदतें अपनाकर फोन को सुरक्षित रखा जाए.
गर्म हो रहा फोन तो इन बातों का रखें ध्यान
स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें
स्मार्टफोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करती है और यही फोन के गर्म होने की बड़ी वजह भी बनती है. जब आप ब्राइटनेस को बहुत ज्यादा रखते हैं, तो फोन को ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है और इससे हीट बढ़ती है. इसलिए गर्मियों में जरूरत के हिसाब से ही ब्राइटनेस रखें. खासकर धूप में फोन इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचना चाहिए.
एयरप्लेन मोड से मिल सकता है राहत
जब नेटवर्क कमजोर होता है, तो फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है. इस प्रक्रिया में फोन पर दबाव बढ़ता है और वह गर्म होने लगता है. ऐसे में एयरप्लेन मोड एक आसान उपाय है. इसे कुछ समय के लिए ऑन करने से फोन को थोड़ा आराम मिलता है और उसका तापमान धीरे धीरे कम होने लगता है. यह तरीका खासतौर पर ट्रेन, मेट्रो या लो नेटवर्क वाले इलाकों में काफी काम आता है.
ओवरचार्जिंग करने से बचें
फोन को 100% चार्ज होने के बाद भी लंबे समय तक चार्जर में लगाए रखना सही नहीं है. इससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और फोन का तापमान बढ़ने लगता है. धीरे धीरे इससे बैटरी की लाइफ भी कम हो जाती है. बेहतर यही है कि फोन फुल चार्ज होते ही चार्जर से हटा लें और कोशिश करें कि 90 95% तक ही चार्ज करें.
बैक कवर हटाने से मिलेगी ठंडक
मोटे रबर या प्लास्टिक के कवर फोन को सुरक्षित जरूर रखते हैं, लेकिन ये गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. इससे फोन के अंदर हीट जमा हो जाती है. अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो कुछ समय के लिए बैक कवर हटा देना बेहतर रहता है. इससे फोन जल्दी ठंडा हो जाता है.
धूप में फोन इस्तेमाल करने से बचें
सीधे धूप में फोन चलाना ओवरहीटिंग का सबसे बड़ा कारण होता है. धूप में स्क्रीन देखने के लिए ब्राइटनेस भी बढ़ानी पड़ती है, जिससे फोन और गर्म हो जाता है. इसके अलावा गेमिंग या भारी ऐप्स का इस्तेमाल धूप में करने से डिवाइस पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि फोन को हमेशा छांव या ठंडी जगह पर इस्तेमाल करें, ताकि उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहे.
ये भी पढ़ें- इन गलतियों से ब्लास्ट हो सकता है AC! गर्मियों में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
20 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines