Smartphone Tips and Tricks: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी करते हैं, लेकिन कैसे और किस तरह से फोन को यूज कर रहे हैं? इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लापरवाही करने से फोन में कई तरह की समस्या हो सकती है। जबकि, गर्मियों में अगर ध्यान से फोन का यूज न करें तो इसका तापमान हद से ज्यादा बढ़ सकता है। यहां तक कि फोन के फटने की वजह भी गलत तरह से स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में अपने फोन को ठंडा रखने के लिए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें, आइए आपको 5 ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिससे फोन को गर्म होने से बचाए रखा जा सकता है।
1. पावर सेविंग मोड
अपने फोन में लो बैटरी मोड का इस्तेमाल करें। इससे आपकी बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और फोन को गर्म होने से बचाया जा सकता है। जबकि, बैटरी सेवर के जरिए आप बैटरी की कम खपत कर सकते हैं। कुछ फोन में पावर सेवर के नाम से भी ये मोड मौजूद होता है।
2. फोन का न करें ज्यादा इस्तेमाल
कुछ लोग 24 घंटे अपने साथ फोन रखते हैं, लेकिन इससे आपके फोन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। कम से कम फोन का यूज करें और कोशिश करें कि लगातार घंटों तक उसका यूज न करें। फोन को थोड़ा रेस्ट भी दें। लगातार ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से फोन गर्म हो सकता है और फटने की वजह भी बन सकता है।
3. न करें फोन कवर का इस्तेमाल
फोन कवर का यूज न करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। खासतौर पर गर्मियों में फोन का यूज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर जब आप अपने फोन को चार्ज करते हैं तो फोन से कवर हटा दें। बैग में रखते हैं तो फोन का कवर हटा दें। ऐसे में आपका फोन ठंडा रह सकता है।
ये भी पढ़ें- फोन के Password या PIN से बैंक खाली होने का खतरा
4. धूप से दूर रखें फोन
अक्सर लोग अपने फोन को घर से बाहर निकलते समय हाथ में ही रखते हैं, लेकिन गर्मियों में अधिक धूप होने के कारण फोन को अपने हाथ में नहीं रखना चाहिए। फोन पर सीधी धूप की चमक पड़ने से उसमें गर्माहट होती है और वो हद से ज्यादा गर्म हो सकता है। फोन को ठंडा रखने के लिए धूप से अपने फोन को दूर ही रखें।
5. जेब में रखना भी नहीं है सही
अपने फोन को पॉकेट में भी न रखें। इससे भी फोन ज्यादा गर्म हो सकता है। बाहर की गर्मी और शरीर की गर्मी से फोन में गर्म होने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने फोन को गर्मी में जेब की बजाए बैग में ही रखें।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक के चल रहा है फोन? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं Speed
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
15 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines