Samsung Galaxy S21 FE 5G Smartphone Offers: एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है। सैमसंग अपने दमदार 5जी फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G को बंपर ऑफर के साथ बेच रही है। इस डिवाइस में आपको कैमरे, प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक सभी पावरफुल हैं। यहां हम इस फोन पर मिल रहे ऑफर और इसकी खासियतों की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy S21 FE 5G: कीमत और ऑफर
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एस 21 एफई को 41,000 रुपये की भारी-भरकम डिस्काउंट के बाद 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी एमआरपी 74,999 रुपये है। यह कीमत गैलेक्सी S21 FE 5G के 8G रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 2340 x 1080 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस Snapdragon 888 Processor और 4500 mAh Lithium-ion Battery द्वारा संचालित है। यह 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।
कैमरे के मोर्चे पर सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12MP के वाइड कैमरा के साथ एक 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फोन में 4,500mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करती है। गैलेक्सी एस 21 एफई 177g भारी है।
यह भी पढ़ेंः Best Foldable and Flip Phones: कौन-सा फोल्डेबल फोन है जबरदस्त? फ्लिप फोन में भी देखें बेस्ट ऑप्शन
Samsung Galaxy S23 FE 5G भी भारी छूट के साथ उपलब्ध
इस स्मार्टफोन की एमआरपी 79999 रुपये है, लेकिन सैमसंग की खास डील में यह डिवाइस 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस फोन पर ईएमआई सहित एक्सचेंज ऑफर जैसी अन्य सुविधाएं भी मिल रही है, जिसका लाभ लेकर इस डिवाइस की कीमत और कम की जा सकती है।
Galaxy S23 FE 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग Galaxy S23 FE 5G दो स्टोरेज वेरिएंट (8GB+128GB/8GB+256GB) में आता है। डिवाइस में तीन कैमरे मिल रहे हैं, जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 10MP का कैमरा और एक 12MP का कैमरा शामिल है। सामने की ओर इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। गैलेक्सी एस 23 एफई 5जी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Processor और 3900 mAh Lithium Ion Battery बैटरी के साथ आता है।
नोटः फोन खरीदने से पहले एक बार कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑफर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines