Smartphone Theft Protection: आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन ट्रेवल करते हुए मोबाइल चोरी हो जाने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में चोर सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक न किया जा सके, लेकिन अब आप कुछ आसान सेटिंग्स ऑन करके अपने फोन को चोरी होने के बाद भी सेफ रख सकते हैं। ये हिडन फीचर्स आपके डिवाइस को स्विच ऑफ होने से रोक सकता है, जिससे आपका फोन ट्रैकिंग के दायरे में बना रहेगा। इसके अलावा आप फोन में एक सेटिंग ऑन करके उसे स्नैचर्स से भी बचा सकते हैं। चलिए इन जरूरी सेटिंग्स के बारे में जानें, जो आपको टेंशन फ्री बना सकती हैं।
Required Password to Power Off
इस सेटिंग के तो नाम से ही ये साफ हो जाता है कि फोन चुराने वाला आपके डिवाइस को स्विच ऑफ नहीं कर सकेगा। फोन स्विच ऑफ न होने की वजह से फोन को ट्रेस करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है और आपका फोन आसानी से मिल सकता है। आप Find My Device जैसे ऐप का इस्तेमाल करके अपने फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं और इतना ही नहीं आप उसे म्यूट होने के दौरान रिंग भी करवा सकते हो। फोन ऑन होने से आपको डिवाइस की लाइव लोकेशन भी उस ऐप में दिख जाएगी। चलिए जानें कैसे करें इसे ऑन…
- इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- अब Security and Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद More Security and Privacy पर क्लिक करें।
- इधर से Required Password to Power Off वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब इस सेटिंग को ऑन कर दें।
Theft Protection
दूसरा फीचर तो काफी ज्यादा कमाल का है। जिसे अगर आप एक बार ऑन कर देते हैं तो इसके बाद जब भी अगर कोई आपका फोन लेकर भागता है तो ये फीचर डिवाइस को लॉक कर देगा। यानी ये फोन स्नैचिंग के दौरान आपके डिवाइस को डेटा को सिक्योर कर देगा। इसे ऑन करना भी काफी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
- थोड़ा स्क्रॉल करें और गूगल सेटिंग में जाएं।
- इधर अब आपको टॉप पर दो ऑप्शन मिलेंगे, यहां से ऑल सर्विस पर क्लिक करें।
- अब आपको Theft Protection का ऑप्शन दिखेगा इसे ऑन कर लें।
ये भी पढ़ें: लूट लो…iPhone 16 Pro पर मिल रहा है 10 हजार का Discount! फटाफट देखें डील
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines