Smartphone Hidden Settings: गूगल ने दिसंबर 2024 के लेटेस्ट पिक्सेल ड्रॉप सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अपने पिक्सेल सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए एक नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की थी जिसे कंपनी ने बाईपास चार्जिंग नाम दिया था जो हाई-एंड और गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन पर उपलब्ध एक नया फीचर है। आज भी इस फीचर के बारे में 90% लोग नहीं जानते। चलिए इस फीचर के बारे में जानें…
क्या है Bypass Charging Feature?
दरअसल, यह फीचर स्मार्टफोन को बैटरी से बिजली खींचने के बजाय सीधे पावर एडॉप्टर से बिजली का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ये फीचर फोन की बैटरी को गर्म होने से रोकता है, खासकर सुपर-फास्ट चार्जिंग वाले हाई-एंड स्मार्टफोन पर और लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने में भी मदद करता है।
रेगुलर तौर पर जब आप फोन को चार्ज करते हैं, तो बिजली पहले बैटरी में जाती है और फिर इसे प्रोसेसर और डिस्प्ले जैसे अलग-अलग कंपोनेंट्स द्वारा खींचा जाता है लेकिन बाईपास चार्जिंग मोड में फोन लैपटॉप और डेस्कटॉप पीसी की तरह काम करता है, जहां पावर सीधे वॉल एडॉप्टर से खींची जाती है।
हर फोन में काम करने का तरीका अलग-अलग
ब्रांड के बेस पर बाईपास चार्जिंग का काम करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। पिक्सेल स्मार्टफोन पर डिवाइस के 80 परसेंट तक चार्ज हो जाने के बाद ही बाईपास चार्जिंग को ऑन किया जा सकता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा पर ऐसी कोई रोक नहीं है, लेकिन इसे केवल वीडियो गेम खेलते टाइम ही ऑन किया जा सकता है। iQOO 13 पर कंपनी ने इस फीचर को डायरेक्ट ड्राइव पावर नाम से पेश किया है, जिसे केवल वीडियो गेम खेलते टाइम ही ऑन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं महंगे गीजर, देखें 3 बेस्ट ऑप्शंस
ये यूजर्स जरूर करें इस्तेमाल
सैमसंग, गूगल, आसुस, iQOO, इनफिनिक्स और सोनी के चुनिंदा मॉडल बायपास चार्जिंग की सुविधा देते हैं। हालांकि बायपास चार्जिंग सुविधा हर किसी के लिए नहीं है।बायपास चार्जिंग उन लोगों के लिए यूजफुल होगी जो अपने स्मार्टफोन पर घंटों वीडियो गेम खेलते हैं, जहां यह न केवल हीटिंग को कम कर सकता है बल्कि टॉप परफॉर्मेंस को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
स्मार्टफोन पर लगातार गेम खेलने से बहुत ज्यादा हीट जनरेट होती है, क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग सोलूशन्स नहीं होता है। चार्जिंग से भी फोन गर्म हो जाता है। इसलिए चार्ज करते टाइम गेम खेलने से बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, जो परफॉर्मेंस पर बुरा असर डालती है। बाईपास चार्जिंग के मामले में बिजली सीधे कंपोनेंट को सप्लाई की जाती है, जो बैटरी को गर्म होने से रोकती है। ये फीचर कहीं न कहीं फोन की लाइफ को भी बढ़ा देता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
11 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines