Smartphone Hanging Problem: हम सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं? कई बार इसमें कुछ ऐसी समस्या हो जाती है जिसका समाधान हमारे फोन में ही छिपा होता है। स्मार्टफोन के कुछ टिप्स एंड ट्रिक को अपनाकर फोन में कई दिक्कत होती हैं जिन्हें सही किया जा सकता है, जिनमें से फोन का हैंग होना भी है। अच्छा-खासा चल रहा फोन जब रुक-रुक कर काम करने लगे या उसमें हैंगिंग की समस्या होने लगे तो ऐसे में फोन के कुछ टिप्स को अपनाना सही रहेगा।
मोबाइल फोन हैंग होने की वजह क्या है?
मोबाइल फोन के हैंग होने की कई वजह हो सकती है। हालांकि, इनमें सबसे प्रमुख कारण फोन में भर रहा स्पेस होता है और जिसे समय पर खाली कर लेना चाहिए। फोन पर अधिक स्टोरेज के लोड होने से हैंगिंग की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि फोन में स्पेस बनाएं। इसके लिए फोटो, फाइल्स, ऐप्स आदि को स्टोरेज से खाली करना होगा जिसके बाद हैंगिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
फोन के हैंग होने की अन्य वजह भी है जैसे- बैटरी का खराब होना, एक खराब इंटरनेट कनेक्शन का होना, फोन स्टोरेज से ज्यादा ऐप्स होना, फोन स्टोरेज में स्पेस न होना और मैलवेयर वायरस आदि। इन सभी वजह से भी स्मार्टफोन में हैंगिंग की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: 99% स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं ये 5 गलतियां, जल्दी उड़न-छू होने लगती है फोन की बैटरी
मोबाइल फोन हैंग होने पर क्या करें?
फोन में हैंगिंग समस्या हो रही है तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें और फिर हैंग की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
- फोन के स्टोरेज में स्पेस बनाना जरूरी
- फाइल्स और गैर-जरूरी ऐप को फोन से हटाएं।
- बैकग्राउंड में चल रहे Apps का बंद कर दें।
- फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट करें।
- गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल ऐप्स को अपडेट करें।
फोन हैंग होने के बचाव क्या हैं?
फोन में हैंगिंग जैसी कोई समस्या न हो, इसके लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट करें। फोन के स्टोरेज को साफ जरूर कर लें। बिना वजह के ऐप्स को फोन में न रखें और बैकग्राउंड में कौन से ऐप्स चल रहे हैं, ये जरूर देखें और उन्हें बंद कर दें। इसके अलावा एंटीवायरस क्लीयर ऐप को भी फोन में डाउनलोड कर लें जिसे गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी तरह के लिंक या वेबसाइट से कोई ऐप इंस्टॉल न करें।
ये भी पढ़ें- 90% लोग कर देते हैं पुराने फोन या लैपटॉप को बेचते समय गलती! जानें किन 3 बातों का ध्यान रखना जरूरी
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines