हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Smartphone Tips: कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका फोन? ये सीक्रेट कोड डालकर अभी करें चेक

Phone Hacking Detection Code: क्या आपके मन में भी ये डर बना हुआ है कि आपका फोन कहीं हैक तो नहीं हो गया है तो इस सीक्रेट कोड को एक बार जरूर ट्राई करें। हालांकि ये कोड सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए हैं।

विज्ञापन

Smartphone Security Tips: आजकल स्मार्टफोन हैकिंग के केस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। अगर आपको भी ऐसा फील हो रहा है कि आपका फोन हैक हो गया है या आपकी कॉल्स को किसी और डिवाइस पर भेजा जा रहा है, तो एक आसान तरीका है जिससे इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन में एक सीक्रेट कोड एंटर करना होगा। न तो आपको इसके लिए किसी ऐप को डाउनलोड करना होगा और न ही आपको किसी वेबसाइट पर विजिट करना है। एक कोड से ही आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। चलिए पहले फोन हैक तो नहीं कैसे पता कर सकते हैं इसके बारे ने जानते हैं और अगर हैक हुआ है तो कैसे इसे फिक्स करें इसके बारे में भी जानते हैं…

फोन हैक तो नहीं कैसे करें चेक?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के डायलर में जाएं।
  • इसके बाद यहां पर *#67# कोड डालें
  • अब कॉल बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपके फोन पर डिवाइस की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।

क्या-क्या बताएगा ये कोड?

अगर आपके फोन पर ‘Voice Call Forwarding’, ‘Data’, या ‘Fax’ जैसी सर्विस किसी अनजान नंबर पर फॉरवर्ड हो रही हैं, तो ये स्क्रीन पर आपको यहीं दिख जाएगा।अगर कोई कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव नहीं है, तो आपको इधर ही Not forwarded का मैसेज दिखाई देगा।

अगर दिखे कोई अनजान नंबर तो क्या करें?

अगर आपको यहां कोई अनजान नंबर दिखता है तो सबसे पहले अपने फोन से सभी फॉरवर्डिंग हटाने के लिए ये कोड #002# डायल करें। इसके बाद आपके फोन से सभी प्रकार की कॉल फॉरवर्डिंग डिएक्टिवेट हो जाएगी। यानी अब अगर किसी हैकर के पास आपके कॉल या मैसेज जा रहे थे तो अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Amazon दे रहा 44 मिनट में चार्ज होने वाले फोन पर बंपर छूट! चेक करें शानदार डील!

ये टिप्स भी जरूर करें फॉलो

  • मैसेज या मेल पर आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  • थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी चेक कर लें।
  • अपने डिवाइस में हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल कर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola