Smartphone Tips and Tricks: आजकल ज्यादातर फोन यूजर्स अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए नहीं करते हैं बल्कि गेम खेलने के लिए भी ये कईयों का जरिया बन चुका है। जी हां, बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों के हाथ में स्मार्टफोन देखा जा सकता है। ज्यादातर अपने फोन में गेम खेलना पसंद करते हैं, जिससे हैंग या अन्य तरह की समस्या होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन से संबंधित कुछ ट्रिक्स को जान लें, जिससे आप घंटों गेम खेलने के बाद भी अपना फोन नया जैसा रख सकेंगे। आइए आपको स्मार्टफोन की कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताते हैं।
ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल
आपको अपने फोन को सही बनाए रखना है तो इसके चार्जर से कोई लापरवाही न करें। सरल भाषा में कहें तो अपने फोन को सिर्फ ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। इससे आपके फोन की बैटरी पर कोई खराब असर नहीं पड़ेगा और गेम खेलने के दौरान फोन में गर्म होने जैसी समस्या भी नहीं हो सकेगी।
गैर जरूरी डेटा फोन से हटाएं
अपने फोन से गैर जरूरी डेटा को हटा दें। बिना किसी जरूरत के अगर आपके फोन में ढ़ेरों ऐप्स या फाइल्स हैं तो इसे तुरंत हटा दें, क्योंकि इनसे आपके फोन में सिर्फ फालतू का स्पेस नहीं घिरता बल्कि फोन में हैंग जैसी समस्या भी हो सकती है। गेम खेलते हैं तो तुरंत बिना जरूरत वाले सभी ऐप्स और फाइल्स को हटा दें।
बीच-बीच में जरूर लें ब्रेक
अक्सर लोग घंटों तक फोन में गेम खेलते रहते हैं। जब तक उनके फोन की बैटरी 0 प्रतिशत तक न हो जाएं वो फोन को छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना फोन के लिए सही नहीं होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप जब गेम खेल रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
फोन कवर को न करें यूज
स्मार्टफोन पर अगर आप हैवी प्लास्टिक कवर लगाते हैं, तो इससे गर्म होने जैसी समस्या होने लगती है। साथ ही फोन में हैंग होने की समस्या भी होने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि गेम खेलने के दौरान कोई दिक्कत न आए तो फोन कवर का यूज न करें। अगर करना है तो बहुत लाइट कवर का यूज कर सकते हैं जो फोन में हीटिंग की समस्या न करें।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
18 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
21 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines