How To Check Smartphone Expiry Date: कहते हैं खाने-पीने की चीजें और दवाइयां एक्सपायरी डेट चैक करने के बाद ही खरीदें। सिलेंडरों की भी एक्सपायरी डेट होती है। अगर एक्सपायरी डेट चैक नहीं की और तीनों चीजें इस्तेमाल कर लीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन क्या लोग जानते हैं कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और गैजेट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है? इन्हें भी एक फिक्स आइम तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सपायर होने के बाद गैजेट्स का इस्तेमाल भी दवाइयों, खाने-पीने की चीजों और सिलेंडर की तरह जोखिमभरा हो सकता है। इसलिए अपने मोबाइल की एक्सपायरी डेट जानना हर शख्स के लिए जरूरी है, लेकिन इसका पता कहां और कैसे चलेगा, इस बारे में हम बताते हैं…
यह भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं YouTube का यूज? तो अब भूलकर भी न करना ऐसी गलती
किस फोन की कितनी उम्र हो सकती है?
अलग-अलग कंपनी के स्मार्टफोन की उम्र अलग-अलग होती है। मोबाइल की एक्सपायरी डेट भी मैन्युफैक्चरिंग डेट पर निर्भर करती है, ऐसे में यह कोई मायने नहीं रखता कि आपने फोन कब खरीदा है। औसतन मोबाइल की उम्र करीब ढाई साल होती है। कुछ की उम्र इससे कम भी हो सकती है। बड़े या छोटे ब्रांड के अनुसार भी मोबाइल की उम्र कम ज्यादा हो सकती है। जैसे एप्पल का फोन 4 से 8 साल तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग के फोन की उम्र 3 से 6 साल होती है। विशेष उल्लेखनीय है कि कंपनियां एक निश्चित समय तक ही फोन का अपडेट देती हैं। उसके बाद फोन इस्तेमाल करना आपकी जिम्मेदारी होगी। अगर आप रिस्क लेने के लिए तैयार हैं तो बिना अपडेट के फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं आपका भी तो Aadhaar डेटा लीक नहीं हुआ, फटाफट ऐसे करें जांच
फोन की एक्सपायरी डेट का ऐसे पता लगाएं
स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बारे में जानने के लिए उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट जानें। इसके लिए फोन का बॉक्स चैक करें। फोन के बॉक्स पर ही मैन्युफक्चरिंग डेट लिखी होती है। अगर किसी कारण से बॉक्स इधर उधर हो गया तो चिंता न करें। फोन की सेटिंग या अबाउट में इस डेट को बारे में जान सकते हैं। मोबाइल के सीरियल नंबर से भी मैन्युफैक्चरिंग डेट पता लग सकती है। कई कंपनियां इस नंबर में मैन्युफैक्चरिंग डेट छिपा देती हैं। स्पेशल डायल कोड और बूट लॉगिन्ग मैन्यु का इस्तेमाल करके भी मैन्युफक्चरिंग डेट का पता लगा सकते हैं। फोन कंपनी की वेबसाइट पर भी मॉडल देखकर एक्सपायरी डेट जान सकते हैं। Endoflife.date वेबसाइट पर हर कंपनी के फोन की जानकारियां उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
5 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines