Smartphone Expiry Date: कुछ भी खाने-पीने की पैकेड चीजों को खरीदने से पहले हम सभी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। यहां तक कि दवाइयों की भी एक्सपायरी डेट पर गौर करते हैं लेकिन क्या आप अपने कभी ये जानने कि कोशिश की है कि आपके फोन की भी एक्सपायरी डेट होती है और वक्त रहते इसका पता करना भी जरूरी होता है। वरना जिस तरह से एक्सपायर दवा या खानपान की चीजों से हमें नुकसान पहुंच सकता है, ठीक वैसे ही एक्सपायर फोन सिलेंडर की तरह फट सकता है।
मोबाइल की एक्सपायरी डेट के बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन स्मार्टफोन के एक्सपायरी डेट के बारे में कैसे और कहां से पता करें? आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कहीं आपका फोन तो नहीं होने वाला एक्सपायर?
कंपनी चाहे बड़ी हो या छोटी सभी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के मोबाइल फोन की एक्सपायरी डेट भी होती है। हर कंपनी के मोबाइल फोन की उम्र अलग-अलग होती है। एप्पल हो या रेडमी का कोई स्मार्टफोन हो या फिर सैमसंग, वनप्लस जैसी कंपनी के मोबाइल फोन सभी अलग-अलग एक्सपायरी ईयर के साथ होते हैं। आमतौर पर करीब ढाई साल के लिए स्मार्टफोन की उम्र होती है, लेकिन ब्रांड के अनुसार फोन की उम्र कम या ज्यादा हो सकती है।
सैमसंग के फोन की उम्र 3 से 6 साल तक की होती है। एप्पल का फोन 4 से 8 साल तक की उम्र के साथ होता है। सरल भाषा में कहें तो जिस फोन निर्माता कंपनी द्वारा मोबाइल फोन के साथ जितने साल तक अपडेट दिया जाता हो, उस फोन की एक्सपायरी डेट तब तक नहीं है।
फोन का अपडेट तय करता है एक्सपायरी!
मोबाइल फोन को खरीदते समय में बॉक्स भी मिलता है, जिसे देखकर आप ये पता नहीं लगा सकते हैं कि फोन कब एक्सपायर होगा, लेकिन अगर आप फोन के सुरक्षा और सॉफ्टवेयर अपडेट की समय सीमा जानते हैं तो ये पता लगाना आसान हो सकता है कि आपको फोन कब तक एक्सपायर नहीं होगा। उदाहरण के लिए 2021 में लॉन्च हुआ आईफोन 13 आपने 2024 में खरीदा है तो इसका सुरक्षा अपडेट 3 साल तक ही रहेगा। ऐसे में ये फोन 2028 तक एक्सपायर माना जाएगा।
कैसे जानें फोन होने वाला है एक्सपायर?
मोबाइल फोन कब एक्सपायर होने वाला है? इसके बारे में फोन के बॉक्स या वेबसाइट से जानकारी नहीं मिल सकेगी लेकिन फोन एक्सपायर कब होगा, ये जानने के लिए खरीदने वाला साल, फोन के लॉन्च होने वाला साल और कितने साल तक फोन पर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा? ये सब देखकर आप पता कर सकेंगे कि आपका फोन कब एक्सपायर होने वाला है।
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फोन की एक्सपायरी डेट
आप अपने फोन की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए इस लिंक (Smartphone Expiry Date) पर भी क्लिक कर सकते हैं। यहां ज्यादातर कंपनी के फोन की लॉन्च डेट, सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी जानकारी शामिल हैं।
क्या एक्सपायर फोन को यूज के नुकसान
एक एक्सपायर फोन का यूज करना कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है। सबसे बड़ा नुकसान तो ये है कि फोन के साथ लेटेस्ट अपडेट नहीं मिल सकेगा। ऐसे में यूजर्स के लिए उन ऐप्स को यूज करना मुश्किल होगा जो लेटेस्ट अपडेट के साथ होंगे। फोन में सिक्योरिटी अपडेट न मिलने से यूजर्स का डेटा भी लीक हो सकता है। वहीं, अगर आप फोन को बेचने के लिहाज से खरीदते हैं तो इसकी वैल्यू भी आगे चलकर घट सकती है और बेचने पर अच्छे खासे पैसे भी नहीं मिल सकेंगे।
ये भी पढ़ें- बजट में Poco तोड़ेगा स्मार्टफोन कंपनियों की कमर! ला रहा तगड़े फीचर्स वाले दो सस्ते फोन
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
7 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
9 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines