Smartphone Care in Monsoon: देशभर में जून में जहां गर्मी ने सभी को रुला रखा था तो जुलाई राहत भरी बरसात के साथ आया है। मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बरसात हो रही है। ऐसे में बरसात के दौरान स्मार्टफोन भीग जाना आम बात है क्योंकि ये डिवाइस हर वक्त लोग अपने साथ रखते हैं। बहुत से काम आज इसी डिवाइस से मिनटों में हो जाते हैं। हालांकि ट्रेवल के दौरान अगर फोन बारिश में भीग जाए तो कभी भी ये गलतियां न करें। इससे आपका फोन पूरी तरह से खराब हो सकता है। चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं…
भूलकर भी न करें ये गलतियां
न करें शेक
कुछ लोग फोन में पानी जाने के बाद उसे जोर-जोर से हिलाने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी इस गलती से फोन के उस हिस्से में भी पानी जा सकता है जहां अभी तक पानी नहीं पंहुचा। इसे फोन और भी ज्यादा खराब हो सकता है। इतना ही नहीं फोन में कई सेंसर होते हैं जो ज्यादा जोर-जोर से हिलाने पर खराब हो सकते हैं।
हेयर ड्रायर का यूज
कुछ लोग फोन को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज करने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा फोन के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को मेल्ट भी कर सकती है जिससे फोन और भी ज्यादा खराब हो सकता है, यहां तक कि इसमें आग भी लग सकती है। इसलिए कभी भी गीले फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज न करें।
ये भी पढ़ें : तगड़ा झटका! महंगे हुए Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स; चेक करें नई लिस्ट
न रखें चावल में
इतना ही नहीं कुछ लोग तो आज भी फोन को सुखाने के लिए इसे चावल में रखने के लिए कहते हैं लेकिन आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है। एप्पल और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड खुद ऐसा न करने की सलाह दे चुके हैं। इससे फोन का कैमरा डैमेज हो सकता है। यहां तक की फोन के खराब होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
Waterproof Mobile Cover
आजकल मार्केट में कई तरह के Waterproof Mobile Cover आ गए हैं जो काफी सस्ते हैं और आप इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आपको ऐसे कवर सिर्फ 300 रुपये में मिल जाएंगे। इस तरह बारिश में आप अपने 30 से 40 हजार के फोन को सिर्फ 300 रुपये में बचा सकते हैं। वहीं, महंगे फोन्स में बेहतर वाटर प्रोटेक्शन मिलता है इसलिए फ्लैगशिप फोन में आपको वाटर डैमेज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वाटर इजेक्ट मोड
अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है तो तुरंत फोन में मौजूद वाटर इजेक्ट मोड का यूज करें। आईफोन में ये मोड आपको शॉर्टकट में देखने को मिल जाएगा लेकिन Android में आपको इसका यूज करने के लिए वाटर इजेक्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। मोड ऑन करने पर फोन के स्पीकर से सारा पानी निकल जाएगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines