Smartphone Camera Tips : स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज ये डिवाइस हमारे कई काम मिनटों में कर देता है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक आप इसके जरिए काफी काम निपटा सकते हैं। वहीं, यादगार पलों को कैप्चर करने के लिए फोन में अब जबरदस्त कैमरे मिलने लगे हैं। कुछ डिवाइस तो 200MP कैमरा के साथ आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक छोटी सी गलती आपके महंगे फोन के कैमरा को खराब कर सकती है। चलिए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्लब में या लेजर लाइट शो में
क्या आप जानते हैं क्लब में या लेजर लाइट शो में फोन का कैमरा इस्तेमाल करना आपको भारी पड़ सकता है। कॉन्सर्ट में अक्सर तेज लेजर लाइट्स होती हैं जो फोन के सेंसर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए ऐसी जगह पर फोन का कैमरा यूज करने से बचें। ये आपके महंगे डिवाइस को भी बिगाड़ सकता है। यहां तक कि इससे कैमरे हमेशा के लिए भी खराब हो सकते हैं। अब तक ऑनलाइन कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां लेजर लाइट शो में फोन के कैमरा डैमेज हुए हैं।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
लेंस प्रोटेक्टर
आजकल बहुत से लोग फोन के कैमरे को सेफ रखने के लिए उस पर लेंस प्रोटेक्टर का यूज करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अगर ये सही ढंग से न लगा हो या खराब क्वालिटी का हो, तो ये कैमरे को डैमेज भी कर सकता है। वहीं, अगर लेंस और प्रोटेक्टर के बीच अगर गैप रह जाता है तो भी ये फोन के कैमरा को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे लेंस के बीच में धूल जमा हो सकती है। जबकि कुछ कंपनियां तो लेंस प्रोटेक्टर न यूज करने की भी सलाह देती हैं।
बाइक पर माउंट करने से बचें
कुछ लोग तो फोन को बाइक या स्कूटर पर माउंट करके यूज करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना फोन के कैमरे को नुकसान पहुंचा सकता है। आजकल कई फोन Optical Image Stabilization के साथ आते हैं लेकिन स्कूटर के बार बार हिलने से ये सेंसर खराब हो सकता है। फिर भी अगर आपको फोन बाइक पर माउंट करना है, तो स्पेशल माउंटिंग किट का यूज करें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines