Smartphone Buying Tips: जैसे बीमार होने से पहले हमें कुछ संकेत मिलने लगता हैं, ऐसे ही स्मार्टफोन भी खराब होने से पहले कुछ संकेत देता है। जिसे आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। पहले ये बात जान लें कि एक नए स्मार्टफोन को आप कम से कम 3 साल तक आसानी से यूज कर सकते हैं इसके बाद फोन का परफॉर्मेंस कम होने लगता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपको अपना फोन अब बदल लेना चाहिए…
नए अपडेट न मिलना
आपने देखा होगा कि जब हम एक नया फोन खरीदते हैं तो हर महीने कंपनी उसके लिए अपडेट जारी करती है लेकिन समय के साथ अपडेट आना बंद हो जाते हैं। ऐसे में डिवाइस हैक होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है और बैंक अकाउंट खाली होने का भी डर बना रहता है। सॉफ्टवेयर के मामले में एप्पल और सैमसंग कहीं न कहीं ज्यादा बेहतर काम करते हैं ये दो कंपनियां अपने पुराने फोन पर भी नए अपडेट देती रहती हैं लेकिन अगर आपको अब अपडेट मिलना बंद हो गया है तो तुरंत फोन को बदल लें।
ये भी पढ़ें : Xiaomi 14 Ultra के आगे क्या सच में फीका पड़ रहा है Samsung S24 Ultra?
बैटरी का जल्दी खत्म होना
कुछ समय बाद फोन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी भी तेजी से खत्म होने लगती है। जो एक बड़ा संकेत है कि अब आपको इसे बदल लेना चाहिए। हालांकि कुछ लोग बैटरी चेंज करवाने के बारे में भी सोचने लगते हैं लेकिन आपको इस पर खर्च करने की जगह नए फोन पर स्विच कर जाना चाहिए। वहीं बैटरी लाइफ बढ़ाने के आज बहुत से तरीके हैं, लेकिन इससे आप वो नए वाली परफॉर्मेंस का मजा नहीं ले पाएंगे।
ऐप्स क्रैश होना
फोन पुराना होने के साथ-साथ ऐप्स को लोड करने में भी वक्त लेने लगता है और कई बार तो ऐप्स बार-बार क्रैश भी होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी अब ऐसा कुछ हो रहा है तो समझ जाइये अब आपको अपना फोन बदल लेना चाहिए। हालांकि कई बार गड़बड़ आपके फोन में नहीं बल्कि ऐप में ही होती है इसलिए फोन को गाली देने से पहले ऐप की भी जांच कर लें।
ये भी पढ़ें : MWC 2024 में Honor ने पेश किया आंखों से कार कंट्रोल करने वाला फोन
रन नहीं करते नए ऐप्स
नए अपडेट के साथ आपने नोटिस किया होगा कि कुछ ऐप्स फोन पर सपोर्ट करना बंद कर देते हैं। ज्यादातर ऐसा उस वक्त होता है जब आपका स्मार्टफोन ज्यादा पुराना हो जाता है या फोन को नए अपडेट मिलना बंद हो जाते हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या आ रही है तो समझ जाइए फोन बदलने का टाइम आ गया है।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
42 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines