Smartphone Blast Reason: हम सभी के लिए स्मार्टफोन एक कैमरा, एक कैलकुलेटर, एक फोटो एल्बम, रिमाइंडर समेत कई चीजों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सिंगल डिवाइस बन चुका है। कई सारे काम को हम एक फोन के जरिए ही निपटा लेते हैं, जिस वजह से इसकी जरूरत है कि बढ़ती है जा रही है। हम दिन भर अपने हाथों में फोन रखते हैं और उसे किसी न किसी वजह से स्क्रॉल करते रहते हैं।
दिन भर स्क्रॉलिंग करने के बाद जब फोन की बैटरी 0 प्रतिशत तक हो जाती है तब जाकर फोन की बैटरी चार्ज करने का नंबर आता है। यहां तक कि कुछ लोगों के लिए तो मोबाइल फोन किसी पैसे रखने वाले पर्स की तरह होता है जिसमें वो अपने कुछ न कुछ चीजों को फोन के कवर में रख देते हैं। इस तरह की गलती कब कैसे भारी पड़ जाए? इसका शायद आपको भी अंदाजा न हो।
इसलिए जरूरी है कि स्मार्टफोन को इस्तेमाल करते समय आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है और कभी भी आपका फोन बम की तरह ब्लास्ट हो सकता है, आइए जानते हैं कि किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?
कैसे फट सकता है फोन?
वैसे तो फोन फटने की कई वजह हो सकती है, लेकिन उनमें से एक वजह ये है कि आपका फोन जब हद से ज्यादा गर्म हो जाता है तो उसके पीछे की वजह प्रोसेसर पर अधिक जोर पड़ना होता है। इसके अलावा बैटरी का खराब होना या बैटरी में किसी तरह की अन्य समस्या आना भी फोन फट का एक कारण माना जाता है।
कैसे रखें फोन की बैटरी का ख्याल?
आपको अपने फोन की बैटरी का ख्याल कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए रखना होगा। अपने फोन को हद से ज्यादा चार्ज न करें। बैटरी पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही चार्ज न करें। कोशिश करें कि जब फोन की बैटरी 20 प्रतिशत तक हो तभी उसे चार्जिंग पर चार्ज के लिए लगा दें।
इसके अलावा अपने फोन को हद से ज्यादा यानी 100 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज करने की कोशिश न करें। 99 प्रतिशत पर ही फोन को चार्ज से हटा दें।
ये भी पढ़ें- फोन के स्पीकर में जमी है गंदगी? तो मिनटों में ऐसे करें साफ
फोन को किस चार्जर से चार्ज करें?
अक्सर लोग अपने फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके फोन के लिए सही नहीं है। इससे आप फोन की बैटरी पर जोर पड़ता है और इसका असर प्रोसेसर पर भी पड़ता है जो बाद में फोन फटने की वजह बन सकता है।
फोन के बैक कवर में पैसे रख सकते हैं?
अगर आपकी भी ये आदत है कि आप अपने फोन के बैक कवर में कागज या पैसे रख लेते हैं, तो इस आदत को बदल लीजिए ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस तरह की आदत से आपका फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। फोन के कवर में कुछ भी रखना सही नहीं होता है। यहां तक कि फोन के पीछे बैक कवर लगाना भी फोन के लिए सही नहीं माना जाता है। इससे फोन गर्म हो जाता है और फिर इसके फटने का डर रहता है।
चार्जिंग पर लगे फोन को यूज कर सकते हैं?
चार्जिंग पर फोन लगाकर इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। चार्जिंग पर लगे फोन से बात करना या किसी न तरह से इसका इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आप खुद अपने फोन को खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस तरह से आपका फोन ब्लास्ट भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इस डिवाइस से बिन बिजली खर्च के Smartphone होगा चार्ज!
क्या बैग या पॉकेट में रखा फोन फट सकता है?
कई ऐसे मामले देखे गए हैं जब बैग या पॉकेट में रखा हुआ फोन भी फट गया है। ज्यादातर मामले गर्मियों में देखने को मिलते हैं। अगर आप अपने बैग या पॉकेट में फोन को रखते हैं तो अधिक गर्मी होने पर फोन भी ज्यादा गर्म हो जाता है और फिर उसके प्रोसेसर पर जोर पड़ता है और फिर फोन गर्म होने के बाद फटने की वजह बन जाता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines