Smartphone Blast Reason: गर्मियां आ गई हैं और ऐसे में स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने का डर भी कहीं न कहीं आज भी हमारे मन में बना हुआ है। हालांकि कुछ मामलों में तो फोन में खराबी होने की वजह से भी फोन में ब्लास्ट हो जाता है लेकिन कई बार अपनी ही कुछ गलतियों की वजह से फोन में ब्लास्ट हो जाता है। आज हम आपको ऐसे ही 3 बड़ी वजह बताएंगे जिसके कारण स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
कार में फोन छोड़ देना
यह तो हम सभी सुनते आए हैं कि फोन में गलत चार्जर का यूज करने या डुप्लीकेट चार्जर से फोन चार्ज करने से फोन में ब्लास्ट हो सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गर्मी के दौरान अपने फोन को कार में ही छोड़ देते हैं तो भी इसमें ब्लास्ट हो सकता है क्योंकि जब बंद गाड़ी में फोन रहता है तो फोन का तापमान तेजी से बढ़ता है। डायरेक्ट सन लाइट कार के केबिन का टेम्परेचर काफी ज्यादा बढ़ा देती है ऐसे में फोन भी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और फोन के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
प्रोसेसर ओवरलोड
कई बार कुछ लोग तो सस्ते फोन को टेस्ट करने के लिए उसमे हैवी टास्क रन करने लगते हैं। ऐसे में फोन का प्रोसेसर ओवरलोड हो जाता है और फोन के ब्लास्ट होने का डर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि अब गूगल खुद ज्यादा हैवी ऐप्स को डिवाइस के हिसाब से कई बार ब्लॉक भी कर देता है लेकिन बावजूद इसके Android में ऐप्स इनस्टॉल करने के कई तरीके हैं ये सभी जानते हैं। हालांकि आप ऐसी गलती भूलकर भी न करें।
पानी से रखें फोन को दूर
जब हैंडसेट वाटरप्रूफ नहीं होते थे तो पानी के कारण बैटरी फटने की घटनाएं सबसे आम थी। इन दिनों यहां तक कि सबसे किफायती हैंडसेट भी कम से कम स्पलैश-प्रूफ कोटिंग के साथ आते हैं जो पानी को जितना संभव हो सके फोन के अंदर जाने से रोकते हैं। हालांकि, अगर आप अभी भी कोई ऐसा फोन यूज कर रहे हैं जिसमें पानी से कोई प्रोटेक्शन नहीं मिलती तो ऐसे डिवाइस को जितना हो सके पानी से दूर रखें नहीं तो आपका फोन फट भी सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines