Smartphone Blast Reason: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी करते हैं, लेकिन इसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं है कि फोन को सही तरह से कैसे यूज करना चाहिए? फोन को कहां रखना चाहिए? फोन को किस तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए? यहां तक कि कुछ लोग तो फोन को पॉकेट या सिरहाने पर रखने के नुकसान भी नहीं जानते हैं। हालांकि, कई बार इसके बारे में जानकारी दी जा चुकी है कि फोन को सही तरह से कैसे यूज करना चाहिए। अगर आप सोने से पहले फोन यूज करते हैं तो ये आपकी सेहत के साथ आंखों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जबकि, तकिये के नीचे फोन रखने से धमाका तक हो सकता है।
जी हां, तकिये के नीचे रखा फोन ब्लास्ट की वजह भी बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखें। लापरवाही से फोन में विस्फोट हो सकता है। आइए उन सावधानियों के बारे में जानते हैं जो फोन के ब्लास्ट होने की वजह बन सकती हैं।
तकिये के नीचे फोन रखने से क्या होगा?
अगर आपकी भी आदत फोन को तकिये के नीचे रखने की है तो इसे आज ही बदल लें क्योंकि इससे आपका फोन अधिक गर्म हो सकता है। ओवरहीट होने से फोन पर अधिक जोर पड़ता है और फिर फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। फोन के फटने में कई बार वजह ओवरहीटिंग ही रही है।
ये भी पढ़ें- Smartphone में Network नहीं आने से हैं परेशान? तो ये 5 ट्रिक आएगी काम
परफॉर्मेंस में कमी
लगातार फोन को सिरहाने रखना या तकिये के नीचे रखना फोन में ओवरहीटिंग की समस्या पैदा करता है जिससे फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। ऐसे में फोन की स्पीड कम हो जाती है। फोन में हैंग की समस्या भी होने लगती है।
बैटरी पर भी पड़ता है असर
अगर फोन में ओवरहीट की समस्या होने लगती है तो इससे फोन की बैटरी पर भी असर पड़ सकता है। बैटरी सही से काम करना बंद कर देती है। यहां तक कि जल्दी-जल्दी बैटरी की चार्जिंग भी खत्म होने लगती है।
पॉकेट में फोन रखना कैसे खतरनाक?
पॉकेट में घंटों से स्मार्टफोन रखा हुआ है तो वो गर्म होने पर ओवरहीट भी हो सकता है। कई एक्सपर्ट फोन को आगे की पॉकेट में रखने से मना करते हैं, अगर वो सूरज के सीधे संपर्क में आ जाए तो फोन ज्यादा गर्म हो सकता है।
चार्जिंग के समय फोन यूज करना खतरनाक
कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं जिससे होता ये है कि फोन की बैटरी पर अधिक लोड पड़ता है, जो फोन में कई तरह की समस्या खड़ी कर सकता है। चार्जिंग के दौरान फोन यूज करने पर ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि फोन का यूज चार्जिंग के दौरान न करें।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक के चल रहा है फोन या हो जाता है कभी भी Hang?
बचाव के लिए क्या करें?
सोने के दौरान अपने फोन को खुद से दूरी पर रखें। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि आपको फोन को रातभर चार्जिंग पर भी लगाकर नहीं रखना है। फोन को हर वक्त साथ रखना आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा बैटरी पर अधिक जोर पड़ने से फोन की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines