Smartphone Battery Saving Tips: क्या आपके फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है? या आपको ऐसा लग रहा है कि फोन की बैटरी में किसी तरह की खराबी आ चुकी है और वो जल्दी-जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करके की जरूरत नहीं है। कुछ टिप्स को अपनाकर आप इस तरह की समस्या का समाधन कर सकते हैं।
आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने फोन की बैटरी को खराब होने से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे स्मार्टफोन की बैटरी को खराब होने से बचाया जा सकता है और किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
Smartphone Battery Saving Tips in Hindi
फोन को चार्जिंग करने के लिए कई यूजर्स कोई सा भी चार्जर इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। स्मार्टफोन के साथ जो चार्जर आया है, आपको उसका ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर वो चार्जर खराब हो गया है तो उसी फोन की कंपनी का नया चार्जर खरीदकर यूज कर सकते हैं।
लोकल चार्जर से फोन की बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है, जिससे फोन समय से पहले खराब भी हो सकता है। इसलिए सिर्फ ऑरिजिनल चार्जर का ही यूज करें।
फोन को लंबे समय तक चार्ज करने से बचें। आपको अपने फोन को हद से ज्यादा चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर भी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और फिर फोन की बैटरी जल्दी खराब होने लगती है।
कई लोग फोन की बैटरी पूरी खत्म होने के बाद चार्ज करते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि 20 प्रतिशत के आसपास बैटरी हो तभी चार्ज पर लगा लें और 100 प्रतिशत से कम चार्जिंग ही करें। दरअसल, बैटरी पर ज्यादा जोर पड़ने के साथ फोन के प्रोसेसर पर भी असर पड़ता है।
अगर आपके फोन की बैटरी खत्म होने लगी है तो इसका कहीं ना कहीं कारण ये ही हो सकता है कि आप चार्जिंग के दौरान किसी तरह की कोई गलती कर रहे हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कोई दूसरी वजह भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines