Smartphone को नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज, बस अपनाएं ये 3 तरीके
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Battery Life Tips: क्या आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक नहीं चलती है या चार्ज होने में समस्या आता है या फिर काफी देर बाद फोन फुल चार्ज हो पाता है? बैटरी से संबंधित इस तरह की समस्या को लेकर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही फोन को चेंज करने की कोई टेंशन लेने की जरूरत है। आज हम आपके लिए स्मार्टफोन के कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं जिससे बैटरी को सुधरने में मदद मिल सकती है और फोन जल्दी चार्ज हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
ज्यादातर लोग अपने फोन को चेक नहीं करते कि उसमें कितना कुछ भरा हुआ है या नहीं। सोशल मीडिया ऐप्स या अन्य ऐप्स से कई फाइल्स फोन के स्टोरेज में सेव हो जाती हैं। इसके अलावा कई तस्वीरें और वीडियो से भी फोन भर जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपने फोन को समय-समय पर क्लीन करते रहें। स्टोरेज फुल होने पर चार्जिंग और बैटरी दोनों से संबंधित समस्या होने लगती है।
फोन का चार्जर खराब होने पर कई लोग मार्केट से सस्ता चार्जर खरीद लेते हैं या फिर अपने फोन को चार्ज करने के लिए किसी और के चार्जर का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। इस तरह से फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज करने पर फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है या फिर स्लो चार्जिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन के बैटरी की लाइफ अच्छी रहे तो हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें। अपने फोन की कंपनी का ओरिजिनल चार्ज ही यूज करें।
स्मार्टफोन की बैटरी पर तब भी अधिक प्रभाव पड़ता जब फोन को लंबे समय तक चार्ज पर लगाकर छोड़ दिया जाता है। कुछ लोग फोन को 100 प्रतिशत से ज्यादा होने पर भी चार्ज पर लगे रहने देते हैं जिससे होता ये है कि फोन की बैटरी खराब होने लगती है। ऐसे में फोन की बैटरी से संबंधित समस्या होने लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप 99 प्रतिशत चार्जिंग होने से पहले ही फोन को चार्जर से हटा लें।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: