Smartphone Battery Life: स्मार्टफोन हम सभी के लिए जरूरत के साथ जरूरी हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने फोन का खास ध्यान रखें और उसका इस्तेमाल सावधानी के साथ करें। लापरवाही के साथ फोन का इस्तेमाल करना सही नहीं है। ज्यादातर फोन के खराब होने की वजह उसकी बैटरी होती है और बैटरी को खराब करने में हमारी लापरवाही हो सकती है। 90 प्रतिशत लोग हैं जो फोन को सही तरीके से चार्ज नहीं करते हैं। हर वक्त फोन में 100 प्रतिशत बैटरी देखने वालों का फोन जल्दी खराब हो सकता है।
आज हम आपको 3 ऐसी गलती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने पर फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लंबे समय तक फोन को चार्जिंग पर लगाना
हम सभी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं या फिर रिल्स या कहें कि फोन को एक मिनट भी दूर न करने के कारण लगातार इस्तेमाल कर बैटरी को जल्दी खत्म करने लगे हैं। पूरी तरह से बैटरी की जान निकालने के बाद उसे चार्जिंग पर लगाते हैं और फिर भूल ही जाते हैं कि उसे चार्ज से हटाना भी है। 100 प्रतिशत होने के बाद भी बहुत लोग फोन को चार्ज करते रहते हैं, जोकि गलत है। ज्यादा घंटे तक या 100 प्रतिशत तक होने पर भी फोन को चार्ज करना बैटरी लाइफ पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खराब हो जाती है।
ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल न करना
कई लोगों को सिर्फ फोन की चार्जिंग पूरी होने से मतलब होता है। इसके लिए किस डिवाइस का चार्जर यूज कर रहे हैं, इसे जानना जरूरी नहीं समझते हैं। हालांकि, ये गलत है फोन को चार्ज करने के लिए उसी का चार्जर यानी ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। सस्ते या लोकल चार्जर से फोन को चार्ज करने से बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है और वो जल्दी खराब हो सकता है। फोन के साथ आने वाले चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपका चार्जर खराब हो गया है तो कंपनी से ओरिजिनल चार्जर जरूर खरीद लें।
चार्जिंग के साथ फोन का इस्तेमाल
दिन भर फोन को चलाते-चलाते हम थकते नहीं है और जब उसे चार्ज करने की बात आती है तो फिर क्या “दूरी है कि गवारा नहीं” वाली बात हो जाती है। फोन को चार्ज करते समय हम उसका इस्तेमाल करना बंद नहीं करते हैं। कभी कॉल पर बात तो कभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने लगते हैं। जबकि, कुछ लोग चार्जिंग के दौरान फोन में गेम भी खेलने लगते हैं। चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है और फोन की बैटरी लाइफ कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- AC से आ रही है गर्म हवा? तो न करें ये 3 गलतियां, वरना…
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines