Smartphone Battery Drain Reason: क्या आप भी फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाने से परेशान हैं और इसी चिंता में है कि आखिर फोन में कोई खराबी तो नहीं हो गई जो फुल चार्जिंग के बाद भी पूरी बैटरी को चूस लेता है? अगर हां, तो ज्यादा चिंता न करें हो सकता है कि आप भी उन 99 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स में से एक हो जो कुछ गलतियां कर देते हैं और फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। फोन में कोई खराबी ढूंढ़ने से बेहतर है कि आप पहले उन गलतियों पर गौर कर लीजिए जिन्हें करने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
बैटरी उड़न-छू करते हैं सोशल मीडिया ऐप्स
हम सभी फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा Google Maps भी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यूज न करने पर भी ये सारे ऐप्स फोन के बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं और बिना आपकी मर्जी के फोन की बैटरी चूस रहे होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप फोन की सेटिंग्स में जाकर बैटरी और फिर बैकग्राउंड ऑप्शन पर क्लिक ऐप रिफ्रेश में इन ऐप्स को बंद कर दें। ऐसे में बैकग्राउंड में ये ऐप नहीं चलेंगे और फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी।
100% तक चार्ज के बाद भी चार्जिंग
स्मार्टफोन को चार्ज करने वाले लोग अक्सर ये गलती कर बैठते हैं कि वो फोन को हद से ज्यादा चार्ज कर लेते हैं। अगर आपको भी लगता है कि 100 प्रतिशत तक बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्ज पर लगाने से चार्जिंग खत्म नहीं होगी और देर तक बैटरी चलेगी तो सबसे बड़ी भूल है। आमतौर पर फोन को चार्ज 20 प्रतिशत होने पर लगाना चाहिए और 100 प्रतिशत होने से पहले 80 प्रतिशत तक चार्जिंग होने पर ही फोन चार्जर से हटा देना चाहिए। ऐसे में फोन की बैटरी को खराब होने से बचा सकते हैं।
बैटरी सेवर का इस्तेमाल
स्मार्टफोन यूजर्स बैटरी सेवर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझते हैं, जो कि कहीं न कहीं बैटरी खत्म होने की वजह है। फोन की बैटरी को सेव करने के लिए सेटिंग्स में बैटरी सेवर मोड होता है उसे ऑन करने से जल्दी बैटरी खत्म नहीं होगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इस मोड के साथ फोन को चार्जिंग पर न लगाएं वरना बैटरी पर अधिक जोर पड़ेगा और वो खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Cybersecurity Tips: हैकर्स और स्कैमर्स से रखना है पर्सनल डेटा सुरक्षित? अपनाएं ये 7 साइबर सुरक्षा टिप्स
वाइब्रेशन मोड ऑन
अगर आप सोचते हैं कि फोन को रिंग में रखने या वाइब्रेशन मोड पर रखने से कुछ नहीं होता तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन या कॉल रिंग को वाइब्रेशन मोड पर रखने से बैटरी जल्दी खत्म होती है। Vibration Mode से बैटरी जल्दी खत्म होती है और इसकी बैटरी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।
डिस्प्ले भी है बैटरी जल्दी खत्म करने की वजह
बैटरी को जल्दी खत्म करने की वजहों में से एक डिस्प्ले भी है। अगर आप डिस्प्ले पर लाइव वॉलपेपर लगाते हैं या स्क्रीन को हमेशा ऑन रखते हैं तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। Always-On Display मोड से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा WhatsApp के फीचर्स का मजा; जानें क्या है नया अपडेट?
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines