PowerView Smart TV Series: अगर आप घर पर मिनी थिएटर जैसा मजा लेना चाहते हैं और बजट को लेकर टेंशन में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जापान का मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड AKAI ने भारत में अपनी नई PowerView Smart TV Series लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज आपके घर के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाएगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी शुरुआती कीमत 13,990 रुपये है, जो इसे एक बेस्ट बजट फ्रेंडली ऑप्शन बनाती है।
PowerView सीरीज के 3 मॉडल लॉन्च
PowerView सीरीज में अलग-अलग साइज के मॉडल शामिल हैं। इनमें 32 इंच का HD Ready मॉडल, 43 इंच का 4K मॉडल और 75 इंच का QLED डिस्प्ले मॉडल पेश किया गया है। इसमें 75 इंच डिस्पले वाला टीवी घर में बिल्कुल थिएटर जैसा अनुभव दने का दाम रखता है। ये सभी टीवी Android 14 पर चलने वाले Google TV सपोर्ट के साथ आते हैं। ये मॉडल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट akaiindia.in के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे।
गेमिंग का भी अलग होगा एक्सपीरियंस
टीवी के पिक्चर और परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें MediaTek MT9603 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट HDR10, Dolby Vision और HLG सपोर्ट के साथ आता है, जिससे डिस्प्ले पर आपको शार्प विजुअल्स, शानदार कंट्रास्ट और जबर्दस्त गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। MEMC टेक्नोलॉजी की वजह से वीडियो और गेमिंग दोनों का एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है, जिससे आपको बिल्कुल थिएटर जैसी फीलिंग मिलती है।
ये भी पढ़ें-सितंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, iPhone से लेकर Galaxy समेत ये लिस्ट में शामिल
शानदार है स्मार्ट फीचर्स
साउंड और स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो टीवी में Google Assistant की मदद से वॉयस सर्च की सुविधा है। इसके अलावा, सिर्फ एक क्लिक पर पॉपुलर ऐप्स तक पहुंचने का विकल्प दिया गया है। कंटेंट लाइब्रेरी भी काफी बड़ी है, जिसमें ढेरों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। इस सीरीज को खासतौर पर ऐसे फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। इसमें डायनामिक कलर करेक्शन और एडजस्टेबल फॉन्ट्स जैसी खूबियां मौजूद हैं, जो कलर-ब्लाइंड यूजर्स और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद हैं।
आसान नेविगेशन और कनेक्टिविटी
नेविगेशन को आसान बनाने के लिए टीवी में नया On-Screen Display (OSD) दिया गया है। इसके साथ ही जेस्चर-फ्रेंडली कंट्रोल्स और क्लीन इंटरफेस इसे और भी बेहतर बनाते हैं। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह सीरीज मजबूत है। इसमें Miracast और नए Cast फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन और टैबलेट से कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर बिना किसी देरी के मिरर या कास्ट कर सकते हैं।
15 हजार से भी कम कीमत में AKAI PowerView Smart TV घर पर थिएटर का पूरा एक्सपीरियंस देने का दम रखता है और यह बजट में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-Samsung Galaxy Z Fold7 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, 12,000 तक की बचत का मौका
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines