Smart TV Tips and Tricks: बदलते समय के साथ-साथ हमारे घर का टीवी भी बदल गया है। कहां पहले एक बॉक्स जैसा टीवी घर में हुआ करता था। वहीं, अब ये डिब्बा नहीं बल्कि एक फ्लैट और स्लीम शेप में बदल गया है। पतलने होने के साथ स्मार्ट टीवी में नए-नए फीचर्स भी समय के साथ-साथ जुड़ते रहे।
हालांकि, क्या आप जानते हैं तकनीकी अपडेट के साथ कहीं न कहीं हमारी सुरक्षा पर बुरा असर भी हो सकता है। दरअसल, स्मार्ट टीवी को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वो एक जासूस का काम करता है। भले ही स्मार्ट टीवी के फीचर्स हमें काफी पसंद आते हैं लेकिन इनमें से कुछ फीचर्स हमारी जासूसी करते हैं।
स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करना जितना मजेदार और आसान लगता है ये उतना ही हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। जासूसी करके ये हमारे घर में हो रही बातें या अन्य जानकारी को हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे इससे बचा जा सकता है।
और पढ़िए –Amazon Sale: सस्ते हुए OnePlus से लेकर Samsung समेत कई महंगे फोन! जल्दी उठा लें फायदा
ट्रैकिंग से हासिल हो सकती है जानकारी
घर में टंगा स्मार्ट टीवी हमारी निजी जानकारी को हासिल करने में सक्षम होता है। बता दें कि स्मार्ट टीवी पर भी ट्रैकिंग होती है, जो हमारे डेटा को हासिल कर सकता है। अगर आप अपने स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब के जरिए कुछ सर्च करते हैं तो कंपनी पूरा डेटा हासिल कर सकती है।
ये ही कारण है कि अगर आपने कभी नोटिस किया होगा तो कई बार आप जिस चीज की बात कर रहे होते हैं उसी से संबंधित आपको विज्ञापन भी नजर आने लगते हैं।
इस सेटिंग को बंद करके रहें सुरक्षित
स्मार्ट टीवी में ऑटोमैटिक कंटेंट रिकॉग्निशन (ACR) फीचर होता है, जिसका काम सभी वीडियो को मॉनिटर करने का होता है। इसका इस्तेमाल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा किया जाता है जो आपके डेटा का यूज करती हैं। इससे बचने के लिए आप अपने टीवी में Sync Plus and Marketing ऑप्शन को डिसेबल कर सकते हैं। ये ऑप्शन आपको अपने टीवी के Smart Hub Policy पर मिल सकता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines